छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सियासी गोता या सच में परवाह? केलो में कूदे मंत्री ओपी चौधरी तो कांग्रेस ने पूछा- ‘औद्योगिक कचरे पर कब चलेगा सफाई अभियान?’

रायगढ़: रायगढ़ की जीवनदायिनी कही जाने वाली केलो नदी इन दिनों एक बार फिर सियासी और सामाजिक चर्चा के केंद्र में है। इस बार चर्चा का कारण कोई सरकारी फाइल या योजना का ऐलान नहीं, बल्कि सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सीधे नदी में छलांग लगाना है।

गणेश प्रतिमा के अवशेषों को नदी से निकलते हुए ओपी चौधरी

दरअसल, मौका था केलो नदी के खर्रा घाट पर मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन के बहुप्रतीक्षित भूमि पूजन का। लेकिन इस आयोजन के बीच अचानक मंत्री ओपी चौधरी केलो नदी की सफाई के लिए खुद पानी में उतर गए। उनके साथ महापौर जीवर्धन चौहान और पार्षद आनंद भगत भी कदम से कदम मिलाते नजर आए। मंत्री जी ने खुद नदी में बह रहे गणेश प्रतिमाओं के अवशेष और कचरे को बाहर निकाला और आसपास के इलाके में साफ-सफाई कर एक संदेश देने की कोशिश की। सत्ता पक्ष इसे नदी संरक्षण के प्रति मंत्री का समर्पण बता रहा है, लेकिन दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे ‘पॉलिटिकल स्टंट’ करार देते हुए तीखा हमला बोला है।

मंत्री ओपी चौधरी के साथ महापौर भी कूदे नदी में

‘उंगली कटाकर शहीद कहलाने का अभियान’

इस घटनाक्रम के बाद रायगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल चीकू ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक वीडियो बयान जारी कर सत्ता पक्ष पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि नगरीय अपशिष्टों (कचरे) की सफाई के लिए तो सरकारी खर्चे पर एक पूरा भारी-भरकम अमला पहले से ही नियुक्त है, फिर मंत्री जी को खुद नदी में क्यों उतरना पड़ा? अनिल चीकू ने जिले के सबसे बड़े और असल मुद्दे की ओर ध्यान खींचते हुए कहा,

“सबसे ज्यादा प्रदूषित करने वाले औद्योगिक अपशिष्टों (इंडस्ट्रियल वेस्ट) की सफाई करते तो कोई बात होती।”

उन्होंने मंत्री के इस कदम को महज दिखावा करार देते हुए कहा कि

“उंगली कटाकर शहीद कहलाने का अभियान चल रहा है !”

“उद्योगों की तरफ देखा तो विधायकी भी खत्म समझो”

कांग्रेस के इस हमले को और धार देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवदत्त चौरसिया (गुड्डा) ने भी इसी पोस्ट पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उन्होंने रायगढ़ में उद्योगों के रसूख और सत्ता की मजबूरी की ओर इशारा करते हुए लिखा…

“उद्योगों की तरफ नजर भी डाली तो मंत्रालय तो क्या, विधायकी भी खत्म समझो…।”

उन्होंने सरकार के दोहरे रवैये पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि

सरकार एक तरफ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘ऑक्सीजोन’ की बड़े जोर-शोर से ब्रांडिंग करती है, लेकिन जब जिले में उद्योगों के लिए लाखों पेड़ काट दिए जाते हैं, तब किसी के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता।

देवदत्त चौरसिया का कमेंट

क्या विपक्ष भी निभाएगा अपनी असली भूमिका या साधेगा मौन?

​सत्ता पक्ष की अपनी ब्रांडिंग है और विपक्ष के अपने तंज, लेकिन असली सवाल रायगढ़ के उस दमघोंटू पर्यावरण और प्रदूषित हो रही केलो नदी का है, जो उद्योगों का जहर पीने को मजबूर है।

​याद दिला दें कि बीते पर्यावरण दिवस के दिन इसी जिले में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण को लेकर रायगढ़ कांग्रेस ने पर्यावरण कार्यालय का जबरदस्त घेराव किया था। उस दिन कांग्रेस ने जिले के सबसे गंभीर मुद्दे पर जनता और सरकार दोनों का ध्यान आकर्षित कर एक मजबूत विपक्ष की उम्मीद जगाई थी।

​लेकिन, अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस सिर्फ सोशल मीडिया पर वीडियो बयान जारी कर और व्यंग्य लिखकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेगी? क्या रायगढ़ कांग्रेस केलो नदी में उद्योगों द्वारा बेखौफ बहाए जा रहे जहरीले पानी और बेलगाम प्रदूषण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को सड़क से लेकर सदन तक घेरेगी या फिर इस ज्वलंत मुद्दे पर कुछ दिन बाद फिर से मौन साध लेगी?

रायगढ़ की जनता अब इस मुद्दे पर केवल रस्म अदायगी या ‘फोटो-ऑप’ नहीं चाहती। केलो को केवल दिखावे की नहीं, बल्कि उस औद्योगिक जहर से मुक्ति की सख्त जरूरत है, जिस पर बात करने से अक्सर व्यवस्थाएं कतराती नजर आती हैं। देखना होगा कि सत्ता की इस ‘सफाई’ और विपक्ष के ‘तंज’ के बीच केलो का असल उद्धार कब होता है!

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट, जानें आज की वेदर रिपोर्ट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा में नमी (Humidity) का स्तर 88% से 89% के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जिसके कारण दिनभर ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
सितम्बर 24, 2026

छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की कमान! गोमती साय गुजरात की कमान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
सितम्बर 24, 2026

2000 रुपये से ज्यादा के रेलवे टिकट पर क्या लगेगा अतिरिक्त UPI चार्ज..? यात्रियों को मिली राहत..?

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR सिस्टम के तहत यात्रियों पर उठाएंगे एमडीआर का खर्चा या आईआरसीटीसी या बैंक..? क्या कहती है रेलवे और नया नियम..
सितम्बर 23, 2026

रायगढ़ में 28 सितंबर से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: जुटेंगे प्रदेश के सभी संभागों के खिलाड़ी

वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी स्पर्धाओं में प्रदेश के पांच संभागों के 360 खिलाड़ी और 80 ऑफिशियल लेंगे हिस्सा।
सितम्बर 23, 2026

रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 28 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने किया अस्थायी परिसर का निरीक्षण, बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में मिलेगा दाखिला
सितम्बर 23, 2026

खराब मौसम से रद्द हुआ मुख्यमंत्री का रायगढ़ दौरा रद्द! अब ओपी चौधरी करेंगे चक्रधर समारोह का समापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा निरस्त होने के बाद अब वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी चक्रधर समारोह के समापन में शामिल होंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम तय समय पर होंगे।
सितम्बर 23, 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज पर बनी ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निर्देशक भारतबाला गणपति को प्रदान किया रजत कमल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया प्रदेश के लिए गौरव का क्षण! जानिए कौन है राम नामी समाज
सितम्बर 23, 2026