छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ओ पी जिंदल स्कूल नलवा के टीचर पर लगा बलात्कार का संगीन आरोप…! गया जेल! प्रिंसिपल के खिलाफ भी दर्ज है एफआईआर…!

रायगढ़। शिक्षा के मंदिर में पूजनीय स्थान प्राप्त गुरु की गरिमा को तार तार करने वाली बेहद शर्मनाक खबर प्रकाश में आ रही है। चक्रधर नगर थाने में दर्ज एफ आई आर क्रमांक 0484/23 के मुताबिक चक्रधर नगर थाना अंतर्गत एक महिला ने ओ पी जिंदल स्कूल नलवा के शिक्षक के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है। भादवि की धारा 376 एवं 506 बी के तहत गत शनिवार को मामला दर्ज कर लिया जाकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश आदित्य नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड तराईमल ओपी जिंदल स्कूल जिंदल स्कूल में संगीत सिखाया करता था, तथा स्कूल के अलावा वह व्यक्तिगत तौर पर भी संगीत सिखाने का कार्य करता था। पीड़ित युवती अपने पति से अलग रहती थी। 2020 में पीड़िता से संपर्क भी उसे और उसकी बेटी को संगीत सिखाने के दौरान ही हुआ था।

“पीड़िता की रिपोर्ट पर चक्रधर नगर पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है एवं विवेचना जारी है।”

प्रशांत राव थाना प्रभारी चक्रधर नगर

आपको बता दें कि ओ पी जिंदल स्कूल नलवा की प्राचार्या अलका गोडबोले पति स्वर्गीय विवेक गोडबोले ऊपर भी एक बच्ची के साथ प्रताड़ना का आरोप है। जिसमें धारा 325, 75 के तहत थाना पूंजीपथरा में सन 2021 में अपराध दर्ज हुआ था। इस मामले दबाने में भी काफी रसूख का इस्तेमाल हुआ था। मामला दर्ज करवाने के लिए पीड़ित को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। मामला महिला एवं बाल आयोग के पास जाने के बाद थाने में एफआईआर दर्ज हुआ था। वर्तमान में यह मामला सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है।

ऐसे में जब इस स्कूल के प्रिंसिपल पर प्रताड़ना और संगीत शिक्षक पर बलात्कार का आरोप है, तो विद्या के इस मंदिर में शिष्यों के लिए गुरु कितने वन्दनीय रहेंगे.. और संस्कारी होंगे? यह विचारणीय प्रश्न है??

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026