छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अजगर और जहरीले सांपों वाले घने जंगल में रायगढ़ पुलिस का मिडनाइट ऑपरेशन: तस्करों के चंगुल से 20 गौवंश मुक्त

रायगढ़। जिले में गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता पर लगाम कसने के लिए रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” लगातार असर दिखा रहा है। गुरुवार की रात लैलूंगा पुलिस ने एक बेहद साहसिक और खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 20 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई कमरगा के उन घने जंगलों में की गई, जहां रात के अंधेरे में तस्कर इन मवेशियों को ओडिशा की ओर हांक कर ले जा रहे थे।

​मुखबिर की सूचना और ग्रामीणों का इनकार

लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गौवंशों को मारते-पीटते जंगल के रास्ते बूचड़खाने ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल ग्राम कमरगा पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से गवाह के तौर पर जंगल में साथ चलने को कहा, लेकिन रात का अंधेरा और जंगल में अजगर व जहरीले सांपों की मौजूदगी के डर से ग्रामीणों ने जाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम पीछे नहीं हटी और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अपने साथ सर्च अभियान पर निकल पड़ी।

मुक्त कराई गई गाये

​अजगर से हुआ सामना, जान जोखिम में डालकर आगे बढ़ी पुलिस

रात के घुप्प अंधेरे और घने जंगल के बीच पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी शुरू की। यह ऑपरेशन इतना खतरनाक था कि सर्च के दौरान पुलिस टीम का सामना अजगर और जहरीले सांपों से भी हुआ। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाई और मवेशियों की आहट का पीछा करते हुए तस्करों के ठिकाने तक पहुंच गए।

पुलिस टीम को रास्ते में मिले सांप

​20 गौवंश सुरक्षित, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस की भनक लगते ही गौवंश तस्कर जंगल और घने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। मौके से पुलिस ने लावारिस हालत में 20 गौवंश (गाय, बछिया और बछड़े) बरामद किए। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में किसी ने भी इन मवेशियों पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद गवाह कन्हैयालाल चौहान और ग्राम कोटवार गणेश राम चौहान की मौजूदगी में बीएनएसएस (BNSS) की धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी 20 गौवंशों को विधिवत जप्त कर लिया गया।

​फिलहाल सभी गौवंशों को सुरक्षित देखभाल के लिए सलखिया गौशाला के अध्यक्ष जोगीराम भोय की सुपुर्दगी में दे दिया गया है और फरार तस्करों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026