छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में धान खरीदी जोरों पर, अब तक 2.67 लाख मीट्रिक टन की खरीदी: 1.42 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव पूर्ण, 43,714 किसानों ने बेचा धान

रायगढ़, 2 जनवरी 2026/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। शासन के निर्देशानुसार 31 जनवरी तक धान खरीदी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

रायगढ़ जिला प्रशासन ने बताया कि कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में व्यापक एवं पुख्ता व्यवस्थाएँ की गई हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही धान खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले संबंधितों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। मैदानी अमलों द्वारा लगातार धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। धान में अधिक नमी, अमानक गुणवत्ता तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अब तक जिले में 43 हजार 714 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। कुल 2 लाख 67 हजार 512.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जिसमें 1 लाख 99 हजार 151.84 मीट्रिक टन मोटा धान एवं 68 हजार 360.28 मीट्रिक टन पतला धान शामिल है। धान खरीदी के साथ-साथ उठाव कार्य भी सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान में से अब तक 1 लाख 42 हजार 007.10 मीट्रिक टन धान का उठाव पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 1 लाख 94 हजार 991.60 मीट्रिक टन धान का डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी किया गया है।

कलेक्टर चतुर्वेदी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को धान खरीदी कार्य की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि धान विक्रय करने वाले वास्तविक किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। टोकन कटने से लेकर धान विक्रय तक पूरी प्रक्रिया में किसानों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026