छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में धान टोकन को लेकर किसान द्वारा ज़हर सेवन की घटना: प्रशासनिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया

  • प्रशासन ने बताया कि धान विक्रय टोकन में तकनीकी बाधा नहीं, आधार मोबाइल अपडेट की प्रक्रिया चल रही थी
  • बहन से कहासुनी के बाद मानसिक रूप से व्यथित होकर उठाया गया कदम

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र के ग्राम बकेली में बीते रविवार को एक किसान कृष्ण कुमार गवेल ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। किसान की पत्नी सावित्री गवेल के अनुसार, धान टोकन नहीं मिलने से किसान मानसिक रूप से परेशान थे, इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया था। घटना की जानकारी करने पर विधायक उमेश पटेल किसान से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे।

इस मामले में प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रायगढ़ जिले के तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम बकेली में किसान कृष्ण कुमार पिता मनबोध द्वारा ज़हर सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर मामले की पड़ताल की गई, जिसमें सामने आया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पारिवारिक विवाद के चलते उत्पन्न मानसिक तनाव का परिणाम है, न कि धान विक्रय व्यवस्था या टोकन प्रणाली में किसी प्रकार की त्रुटि के कारण।
जांच में ज्ञात हुआ कि किसान कृष्ण कुमार का पंजीयन किसान कोड TF4100490100229 के अंतर्गत कुल 0.063 हेक्टेयर रकबा दर्शित है। वहीं उनकी माता श्रीमती नोनी बाई एवं बहन जानकी बाई का पंजीयन किसान कोड TF4100490100324 के तहत 0.5130 हेक्टेयर रकबा के साथ अलग–अलग दो समितियों (तुरेकेला) में दर्ज है। धान विक्रय के लिए टोकन कटाने के दौरान यह स्थिति सामने आई कि माता एवं बहन के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण ओटीपी जनरेट नहीं हो पा रहा था।
मौके पर उपस्थित बहन जानकी बाई से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आधार से मोबाइल नंबर अपडेट करा दिया गया है तथा यह प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इस प्रकार धान विक्रय से संबंधित टोकन प्रक्रिया में कोई स्थायी या गंभीर तकनीकी समस्या नहीं पाई गई।
स्थानीय ग्रामीणों से की गई पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई कि किसान कृष्ण कुमार एवं उनकी बहन जानकी बाई के मध्य पूर्व से पारिवारिक विवाद की स्थिति बनी रहती थी। घटना के दिन दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिससे किसान मानसिक रूप से अत्यधिक व्यथित हो गया और इसी तनाव में आकर उसने ज़हर सेवन जैसा कदम उठाया।
जिला प्रशासन द्वारा बतलाया हुआ गया है कि यह घटना धान खरीदी व्यवस्था, टोकन प्रणाली अथवा किसी प्रशासनिक लापरवाही से संबंधित नहीं है। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सहयोग एवं आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026