छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रांसफार्मर और पानी टंकी पर कब्जा:  शिकायत करने वाली महिला के पुरे परिवार को पीटा.. 13 महीने बाद आया पटवारी, डर के मारे लौटा बैरंग, जानिए पूरा मामला

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साल्हेपाली एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां गांव की पानी टंकी और ट्रांसफार्मर के चारों ओर बाउंड्री बनाकर गेट लगा दिया गया है। इस पूरे मामले की जिला कलेक्टर से शिकायत करने वाली एक प्रभावित महिला संतोषी बैरागी ने बताया कि उसके परिवार को कांग्रेस के कुछ दबंगों द्वारा पीटा गया। इसके बाद वह डर से सपरिवार गांव छोड़कर दूसरे जिले चली गई। शिकायत  के 13 महीने के बाद इस मामले में पटवारी पहुंचा, मगर विवाद होने की स्थिति बताकर बैरंग लौट गया।

ट्रांसफार्मर के चारों ओर बना दी गई दीवाल और गेट

पटवारी भी डरा

ग्राम साल्हेपाली निवासी संतोषी बैरागी ने बीते 21 मई 2024 को कलेक्टर जनदर्शन में शासकीय भूमि पर बाउंड्रीवाल कर दरवाजा लगाकर अतिक्रमण करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अब एक साल बाद शिकायत की जांच के लिए राजस्व विभाग से पटवारी तो भेजा गया। इसी बीच पटवारी को किसी का फोन आया और पटवारी ने विवाद होने की स्थिति बताकर अन्य पटवारी और राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा प्रतिवेदन बनाने की बात लिखकर चला गया।

पटवारी द्वारा बनाया गया पंचनामा

कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत

21 मई 2024 को जनदर्शन दी गई शिकायत में बताया कि आवेदिका के मकान के अवागमन मार्ग, शासकीय शौचालय, एवं पानी नाली को बंद कर दिया गया है और साथ ही उनके घर के टीन के छज्जे को तोड़ने और कन्हैया पटेल द्वारा शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 273/2/ख में अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल कर दरवाजा लगा दिया गया है। जिस भूमि पर शासकीय पानी टंकी और शासकीय विद्युत ट्रांसर्फमर लगा हुआ है, उक्त सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। इन सब का आरोप उन्होंने कांग्रेस के दबंग नेताओं पर लगाया।

सार्वजनिक पानी टंकी भी कब्जे में

दबंग कांग्रेसियों ने पीटा भी

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इन निर्माण कार्यों के नाम पर सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने उनके और उनके परिवार को मारने पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। दबंग से विवाद के चलते उन्होंने गांव छोड़ दिया है और न्याय की आश में पिछले 2 साल से बेघर महिला अपने परिवार सहित सारंगढ़ में किराए के मकान पर रह रही है। लेकिन शासन-प्रशासन ने 13 महीने तक इस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कार्यवाही न होने से गांव के दबंग कांग्रेसी नेताओं के हौंसले बुलंद है।

बाउंड्री वॉल कर लगा दिया गेट

इस बीच सोमवार 21 जुलाई 2025 को पटवारी जांच के लिए गांव पहुंचा, परंतु नक्शा अधूरा होने के कारण मौके पर सीमांकन नहीं हो सका। जबकि पंचनामा में यह दर्ज किया गया कि विवाद के होने की स्थिति में अन्य पटवारी और राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में पंचनामा प्रतिवेदन की कार्रवाई कराई जानी चाहिए। पीड़िता का आरोप है कि यह केवल औपचारिकता निभाने जैसी कार्रवाई थी, जिससे अब न्याय की उम्मीद भी कमजोर पड़ रही है।



न्याय की उम्मीद भी अब टूटने लगी है…

कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की कॉपी

पीड़िता का इस बारे में कहना है कि अब उसकी न्याय की उम्मीद टूटने लगी है। उसके घर को जबरन तोड़ा गया, उसके आने जाने का रास्ता बंद किया गया, उसके पति बच्चों को पीटा गया। उसे अपना गांव तक छोड़कर जाना पड़ा। जिले के सबसे बड़े अधिकारी से शिकायत के बाद भी जांच के लिए 13 महीने लग गया और 13 महीने बाद भी जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता और खानापूर्ति कर चले गए। ऐसे में न्याय  की उम्मीद कैसे और किससे की जाए..??

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026