छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पालीघाट में हड़कंप! तमनार पुलिस ने मारा छापा, 7 भारी वाहन जब्त—काले कारोबार का हुआ पर्दाफाश

रायगढ़। तमनार पुलिस ने खनिज तस्करों की कमर तोड़ते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और उनकी टीम ने पालीघाट चेकिंग पाइंट पर बीती रात छापा मारकर सात भारी वाहनों से अवैध आयरन पत्थर बरामद किया है।

बिना दस्तावेजों के खनिज ढोते मिले वाहन—रंगे हाथ धर दबोचे गए चालक!
ये सभी वाहन बिना वैध परमिट के अवैध रूप से खनिजों का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने आयरन ओर से भरे इन ट्रकों को जब्त करते हुए सभी चालकों पर धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत अलग-अलग इस्तगासे दर्ज किए हैं।

कार्रवाई में ये रहे शामिल:
निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, विपिन पटेल और आरक्षक भूपेश राठिया ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम की तत्परता और सूझबूझ से यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जानिए कौन हैं पकड़े गए चालक और कहां से आए थे वाहन:

  1. नणेशन पी.के. (57), पैतन दुराई, तमिलनाडु – TN 88 J 5699
  2. राजू (43), वाड़पड़ी, तमिलनाडु – TN 28 BA 6717
  3. सुरेश (38), कलागुरची, तमिलनाडु – TN 88 L 1899
  4. संजीत सिंह (38), राउरकेला, ओडिशा – OD 14 AF 3484
  5. मधुसूदन साव (35), सरत पटना, ओडिशा – OD 14 AC 4061
  6. अमेरिकन यादव (38), बड़खा राजपुर, बिहार – OD 14 T 6129
  7. बलदेव राय (36), कटसा, बिहार – OD 14 Z 9046

तमनार पुलिस की चेतावनी:
जिले में खनिजों की तस्करी और अवैध खनन पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। ऐसी गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026