छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पंजीरी प्लांट मरीन ड्राइव बलवा कांड: 8  उपद्रवियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज! 05 को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

  • पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव पर रात्रि झगड़ा मारपीट कर रहे 5 बदमाशों को चक्रधरनगर पुलिस ने बलवा, लोक शांति भंग और प्रतिबंधात्मक धाराओं पर कार्यवाही कर भेजा जेल
  • 8 आरोपियों पर नामजद अपराध दर्ज, देर रात पुलिस की जारी रही छापेमारी, शांति भंग करने वालों पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई

रायगढ़। बीती रात मरीन ड्राइव पर हुए उपद्रवियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है रायगढ़ पुलिस ने इसके बारे में प्रेस नोट जाती करते हुए बताया कि

कल दिनांक 27/04/2024 की रात्रि करीब 10:30 बजे थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव के पास कुछ शरारती  किस्म के युवकों द्वारा झगड़ा-लड़ाई, हुड़दंग करने की सूचना मिली। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोलिंग पार्टी को मरीन ड्राइव पहुंचने निर्देशित कर अतिरिक्त बल लेकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस हिरासत में आरोपी

जहां कुछ लड़के गाली गलौज करते हुए दूसरे पक्ष को लाठी डंडा से मारपीट कर धमकी दे रहे थे। पुलिस की गाड़ी की सायरन सुन कुछ लड़के इधर-उधर भागे। पुलिस ने मौके पर पांच युवकों को पकड़ा और थाने लाया गया।

घटना का वायरल वीडियो: इसमे अश्लील शब्दो का इस्तेमाल है। पाठकगण अपने विवेक से देखें।

शिकायत के लिए कोई नहीं आया आगे

पकड़े गए  बदमाशों द्वारा मौके पर भय और अशांति का माहौल बना रखे थे जिससे कोई शिकायत के लिए आगे नहीं आया। चक्रधर नगर पुलिस ने 8 आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 211/2024 धारा 147,290,294 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

अलग से जोड़ी गई शांति भंग की धाराएं

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों के कृत्य पर पृथक से धारा 151, 107,116(3) सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया। जहां पेश किए गए पांचों आरोपियों का जेल वारंट जारी करने पर पुलिस ने आरोपियों को जेल दाखिल किया है।

पुलिस का दावा: शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

वर्तमान में जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। जिला पुलिस किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्यवाही करेगी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा मामले में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए हैं। थाना प्रभारी चक्रधर नगर व उनकी टीम  द्वारा फरार आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है। पुलिस शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक, बदमाश व आपराधिक तत्वों पर आगे भी कठोर कार्यवाही रखेगी।

गिरफ्तार कर जेल भेज गये आरोपी

(1) सोनी पांडे पिता स्वर्गीय कन्हैया पांडे उम्र 24 साल,
(2) देवेश कुमार यादव उर्फ लाल पिता दिल चंद यादव उम्र 23 साल
(3) सुमेश सिंह सिदार उर्फ मोनू पिता स्वर्गीय फूल सिंह सिदार उम्र 26 साल तीनों निवासी पहाड़ मंदिर कौहाकुंडा थाना चक्रधरनगर
(4) आमीर उल्लाह खान उर्फ छोटू पिता चांद मोहम्मद उमर 25 साल निवासी प्रेमनगर थाना चक्रधर नगर
(5) संजय मंडल पिता स्वर्गीय रमेश मंडल उमर 24 साल निवासी कोरिया दादर थाना चक्रधरनगर

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026