छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिंदा हुए कागजी मुर्दे और सामने आया रायगढ़ हिस्ट्री का सबसे बड़ा स्कैम..? अब तक 100 करोड़..

रायगढ़। रायगढ़ जिले में 100 करोड़ से ज्यादा की रकम का फर्जीवाड़ा सामने आया है। करीब दर्जन भर पीड़ित लोगों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है। उनका दावा है कि एक फाइनेंस कंपनी में जीवित व्यक्तियों के नाम पर 700 से अधिक लोन निकाले गए और इनमें से सैकड़ो लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के और दूसरों तरीको के जरिए करीब 100 करोड़ के स्कैम को अंजाम दिया गया है। इसमें फाइनेंस कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों की मिली भगत का भी दावा किया गया है।

पत्र के मुताबिक रायगढ़ जिले में श्रीराम ट्रांसपोर्ट एवं फाइनेंस कंपनी मे रायगढ़ जिले से 700 से अधिक लोन बांटे गए। पत्र में दावा किया गया है कि इनमें से सैकड़ो व्यक्तियों के सिविल रिकॉर्ड और आयकर खातों की जानकारी के अनुसार यह कर्ज लेने की पूरी शर्त में फिट नही बैठते थे। इसके बावजूद उनके नाम पर लोन जारी किया गया और इसमें सबसे बड़ी चौकाने वाली बात यह है कि इनमें से सैकड़ो लोगों को पता ही नहीं कि उनके नाम से लोन उठाया गया है। लोन उठाने के लिए फर्जी तरीके से इनके आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया है। और कितनो के तो डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए गए हैं।

150 लोगो का डेथ सर्टिफिकेट..??

पत्र में दावा किया गया है कि मामले में इनमें से करीब डेढ़ सौ लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र रायगढ़ के गांवों और नगर पालिक निगम से बनवाया गया। आधार कार्ड, फोटो, राशन कार्ड आदि जरूरत के दस्तावेज को कर्जा लेने के लिये लिया गया। फिर इनमें से 150 से ज्यादा लोगों के फर्जी ढंग से मृत्यु प्रमाण पत्र रायगढ़ जिले के अलग अलग गांव तथा नगर पालिक निगम रायगढ़ से बनवाये गये। इनमे से उदाहरण के तौर पर श्रीमती शोभा बाई फोबिया और पति फुल सिंह फोबिया तथा किशन राय आत्मज नीलकंठ राय दोनों तथा कथित निवासी वार्ड नं. 07 रायगढ़ के ही है और जीवित भी।

फ़र्ज़ी लोन देना और फिर उसे मेच्युअर प्रकरण मे डाल देना..?

इसके साथ ही इस पत्र में प्रधानमंत्री कार्यालय को बताया गया है कि लगभग 700 मे से अनेक कर्जाधारकों को यह मालुम ही नहीं होगा कि उनके नाम से इस फायनेंस कम्पनी ने कर्जा दिया हुआ है। विगत 10 वर्षों के दस्तावेज को जांच के समय यह भी ध्यान मे रखा जाये कि इस कम्पनी के द्वारा आयकर, जी.एस.टी. और बैंक मे जो नुकसान हुये उसके दस्तावेज दिये होंगे। उसमे करोड़ो रूपये का घोटाले किया गया है। जो इस फायनेंस कम्पनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों कि मिली भगत से हुआ है। इस कम्पनी का मुख्यालय मुम्बई है और आयकर इनके द्वारा आयकर विभाग मे प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच से स्वयं ही पता चल जायेगा कि . मिली जुली साजिश का हिस्सा है। जिससे भारत शासन को करोड़ो का नुकसान अवश्य ही पहुंचा होगा।

सिंडिकेट..?

प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे शिकायती पत्र में कई प्रमाण संग्लन किए गए हैं। इस मामले में कई कागजी मुर्दे जिंदा होकर सामने आए हैं। आगे और भी आएंगे। देर सबेर इस पर कार्यवाही होना तो तय है। सिर्फ फाइनेंस कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इतने बड़े स्कैम को अंजाम देना असंभव सा प्रतीत होता है क्योंकि जिस प्रकार से सैकड़ो की तादाद में जिले भर से जीवित व्यक्तियों की मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए हैं, इतना तो तय है कि इसके पीछे एक बड़े पॉलिटिकल अप्रोच वाला सिंडिकेट भी काम कर रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में हमारी इन्वेस्टिगेशन जारी है।

क्रमशः ..

प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखा गया पत्र

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026