छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला पति 15 दिन बाद गिरफ्तार: कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा

रायगढ़, 25 अगस्त। पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी भीखम दास महंत उर्फ भीखो (40 वर्ष) आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को सोमवार को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


10 अगस्त को हुई थी महिला की मौत



यह मामला 10 अगस्त का है, जब ग्राम बालमगोड़ा की एक 40 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रायगढ़ लाया गया था। इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत लगातार हुई मारपीट और हाथ जलने से बने घावों में संक्रमण के कारण हुई।


छह माह से रख रहा था ‘पत्नी’, आए दिन करता था विवाद


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भीखम दास करीब छह महीने पहले महिला को अपने साथ लाकर पत्नी की तरह रखने लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह अक्सर महिला से विवाद करता और उसकी बेरहमी से पिटाई करता था।

7 अगस्त की रात भी आरोपी ने महिला को बुरी तरह पीटा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट और हाथ जल गए थे। हालत बिगड़ने पर वह महिला को एक परिचित के घर के पास छोड़कर फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 10 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।

हत्या का केस दर्ज, आरोपी फरार

महिला की मौत के बाद 13 अगस्त को आरोपी के खिलाफ कोतरारोड़ थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया। तब से आरोपी फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।


पुलिस की घेराबंदी में दबोचा गया आरोपी


थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026