छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छुट्टी के दिन हेड मास्टर को छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते रंगे हाथ पकड़ा लोगों ने! हुआ जोरदार हंगामा.. एडिशनल एसपी के समझाने पर माने लोग.. सरिया थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़/ सारंगढ़। रायगढ़ जिले के समीप नवगठित जिले सारंगढ़ से शर्मसार कर देने वाली खबर प्रकाश में आई है। यहां एक हेड मास्टर द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ गलत काम करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा है। घटना बरमकेला ब्लॉक के सरिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरा में शासकीय प्राथमिक शाला की है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हेड मास्टर गजेंद्र प्रसाद होता कल रविवार छुट्टी के दिन देर शाम छात्रा को स्कूल बुलाकर उसके साथ गंदी हरकतें कर रहा था। इसी बीच लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रधान पाठक के स्कूल में ही बंद कर दिया गया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रधान पाठक की हरकत से भीड़ काफी आक्रोशित थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

लोगों को समझाइश देते एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए सारंगढ़ एडिशनल एसपी महेश्वर नाग समेत सरिया थाना प्रभारी किरण गुप्ता मौके पर पहुंची और लोगों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। और आक्रोशित भीड़ से प्रधान पाठक को छुड़ाकर थाने में ले जाया गया।

आक्रोशित भीड़ को शांत कराती थाना प्रभारी

आरोपी प्रधान पाठक गजेंद्र प्रसाद होता के खिलाफ छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपी प्रधान पाठक को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भी बर्खास्त करने की मांग की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026