छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जननेता स्व. रोशन लाल की द्वितीय पुण्यतिथि : महापुरुषों की प्रतिमा पर साफ – सफाई कर किया गया माल्यार्पण! रोशन भैया अमर रहे से गुंजा पूरा शहर

  • शहरवासियों के लिए अविस्मरणीय रहेंगे जननेता रोशनलाल अग्रवाल
  • उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर शहर के प्रमुख चौक में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर साफ – सफाई कर किया गया माल्यार्पण
  • समर्थकों, प्रशंसकों व कार्यकर्ताओं ने “रोशन भैया – अमर रहें” नारों से गुंजाया पूरा शहर
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से किया गया शुभारंभ
कबीर चौक

रायगढ। भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता शहर के पूर्व लोकप्रिय विधायक जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के द्वितीय पुण्यतिथि 1 फरवरी 2023 को विधानसभा रायगढ़ ही नही पूरा प्रदेश में याद किया जा रहा है। उनके समर्थकों द्वारा अपने जननेता के सिद्धांतों व विचारों के अनुरूप जगह – जगह स्वच्छता अभियान चलाकर अपने स्मृति पटल में पुनर्जीवित कर रहे है। उनके प्रशंसकों द्वारा अनेनानेक प्रकार से उन्हें याद किया जा रहा है। उनकी तेजतर्रार स्वभाव की आज खूब चर्चा हो रही है। रायगढ़ शहर के प्रमुख चौक में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा व आसपास की साफ – सफाई कर माल्यार्पण करते हुए अपने जननेता को श्रद्धांजलि दे रहे है। जिसकी शुरुआत गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी की प्रतिमा से प्रातः7 बजे स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया गया। जहां रोशन भैया अमर रहे और महापुरुषों की जयकारे से शहर गुंजायमान हुआ।

शहीद चौक
महात्मा गांधी चौक
सुभाष चौक

इन स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के द्वितीय पुण्यतिथि पर शुरुआत गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मागांधी की प्रतिमा से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई धुलाई कर माल्यार्पण किया गया। जहां रोशन भैया अमर रहे और महापुरुषों की जयकारे से शहर गुंजायमान हुआ। उसके पश्चात आजादी के महानायक सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर सफाई कर माला पहनाया गया। उसी क्रम में शहीद चौक स्थित मां भारती के वीर सपूत शहिद भगत सिंह जी की प्रतिमा की सफाई कर सिंगनल चौक स्थित सिंध समाज के अमर शहीद हेमुकलानी की प्रतिमा पर सफाई कर चक्रधर नगर चौक स्थित संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह जी की प्रतिमा पर सफाई कर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट निकट स्थित सविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा पर सफाई कर एवं माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात मिनीमाता चौक स्थित पं. दिनदयाल उपाध्य की प्रतिमा, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, कबीर चौक स्थित संत कबीर दास की प्रतिमा अंत में केवड़ाबॉडी चौक स्थित जननायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

चक्रधर नगर चौक

जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला, पूर्व जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रमेश छपारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डायमंड, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पंकज कंकरवाल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामजीलाल अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री रत्थु गुप्ता, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मित्रमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता किशन अग्रवाल, बबलू शर्मा, पार्षद सीनू राव, एल्डरमैन नितेश सोनी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष सोलंकी, प्रवक्ता नगर मंडल कृष्णा केशरवानी, पूर्व मंडल महामंत्री, संजय पल्लु बेरीवाल, कमल मरार राहुल सोनी, नितिन सिंघल, विष्णु मेहानी, सहकार भारती जिला संयोजक मनीष पालीवाल, सरस्वती शिशु मंदिर व्यवस्थापक अजय अग्रवाल, सुशांत सिंह पखना, गुलाब शर्मा, राजेश जाटवर, अनिल कटियार, अभिलाष कछवाहा, सुशील गुप्ता, मक्कू यादव, पप्पू यादव, अशोक यादव, सोम दादा, ज्ञानू मोदी, बजरंग साहू, अमित खेमका, विंकल छाबड़ा, संजय ठाकुर, लक्ष्मण चौहान, आकाशदीप बेरीवाल, मनोज राजपूत, पंकज कुकरेजा, बाबूलाल साहू, महिला मोर्चा से महिला आयोग पूर्व सदस्य शिला तिवारी, मंजूलता नायक महिला मोर्चा जिला प्रभारी, शोभा शर्मा जिला अध्यक्ष, दुर्गा देवांगन जिला महामंत्री, मेहरून्निसा रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष, सुशीला चौहान, सविता उपाध्याय, मेघा जटवार नगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, नेहा देवांगन, मीनाक्षी, पिंकी पंडा, विजयलक्ष्मी, कुमारी, गीता दास आदि रायगढ़ शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं उनके समर्थक व प्रशंसक उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026