छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मामूली बात पर बुजुर्ग पर पालतू कुत्ता छोड़ा! कुत्ते से हमला करवाने वाला युवक गिरफ्तार, गया जेल

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो व्यक्तियों के बीच विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को हमले के लिए छोड़ दिया, जिससे पीड़ित की जांघ पर गहरी चोट आ गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना ग्राम कोतरलिया की है, जहां 55 वर्षीय सुरेश प्रधान, 31 मार्च की दोपहर अपने निजी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान गांव का 21 वर्षीय कमल प्रधान अपने पालतू कुत्ते ‘मैक्स’ को उसी स्थान पर नहला रहा था। जब सुरेश प्रधान ने उसे कुत्ते को अन्यत्र ले जाकर नहलाने की सलाह दी, तो कमल प्रधान ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आया। मारपीट के दौरान सुरेश प्रधान तालाब में गिर पड़े और जैसे ही वे बाहर निकले, आरोपी ने अपने कुत्ते को ‘छू-छू’ कहकर उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उनके जांघ पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी कमल प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक जानवर को छोड़कर हमला करवाने की धारा 291 और 118(2) भी जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पालतू जानवरों को नियंत्रित रखें और उनकी वजह से किसी को नुकसान न पहुंचे, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026