छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्लांटकर्मी कंपनी गेट के बाहर से गिरफ्तार! एक बार नही कई बार किया दुष्कर्म..

08 जून, रायगढ़। जिले की कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के में एक मामले में प्लांटकर्मी को गिरफ्तार किया है। प्लांटकर्मी पर आरोप है कि उसने पडोस की एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया, शादी के झूठे सपने दिखाए और कई बार अलग अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब उसका मन भर गया तो उसने लड़की से पलड़ा झाड़ लिया और लड़की का मोबाइल ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।

पीड़ित लड़की की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने उसे पर दुष्कर्म का अपराध कायम किया। आज उसे कंपनी गेट के बाहर से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मई को थाना कोतवाली में स्थानीय युवती द्वारा जिला जांजगीर-चांपा में रहने वाले मनोज कुमार साहू (28 साल, हाल मुकाम बंशीवट कॉलोनी, चक्रधरनगर, रायगढ़) के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिस पर थाना कोतवाली में धारा 376(2)(ढ़), 294, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस हिरासत में आरोपी

युवती बताई कि वर्ष 2020 में मनोज कुमार साहू उसके घर के पास किराए मकान में रहता था। जिससे उसकी जान पहचान हुई। मनोज उस समय सिंघल इंटरप्राइजेज कंपनी रायगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। जिसका इसके घर आना जाना था।

मनोज ने उसे अपने प्रेमजाल में फसाया और शादी का वादा भी किया। इसी वादे के साथ उसने पीड़िता के साथ अक्टूबर 2022 में पहली बार शारीरिक संबंध स्थापित किया। उसके बाद कई बार अपने किराए मकान और अन्य कई जगह शादी का झूठा प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया।

मनोज को शादी के लिए कहने पर धीरे-धीरे बात करना बंद कर दिया और होली के समय (मार्च 2024) में अपने घर जांजगीर चला गया। उसके घर जांजगीर जाने पर उसके परिवारवाले पीड़ित लड़की को गाली गलौज कर भगा दिए।

मनोज ने भी शादी करने से इनकार कर मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया और कहीं रिपोर्ट करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिया।

लड़की को जब समझ में आया कि उसके साथ प्यार और शादी के नाम पर बहुत बड़ा धोखा हुआ है, तब उसने थाना कोतवाली में शिकायत की। जहाँ रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी युवक फरार हो गया। जिसे कल मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के हमराह स्टाफ द्वारा चक्रधरनगर क्षेत्र में एण्ड सिनर्जी कंपनी के बाहर धर दबोचा गया।

आरोपी मनोज कुमार साहू पिता संतोष कुमार साहू, उम्र 28 साल, निवासी ग्राम गायत्री मंदिर के पीछे देवांगन मोहल्ला बिरगहनी चौंक, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान पता बंशीवट कॉलोनी चक्रधरनगर रायगढ़ काे आज दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026