छोड़कर सामग्री पर जाएँ

PM आवास निर्माण में लाएं तेजी, लापरवाही हुई तो गिरेगी गाज: Zila Panchayat CEO ने तय किए साप्ताहिक लक्ष्य

रायगढ़। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गति अब और तेज होने वाली है। निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई को रोकने के लिए अब जिला स्तर पर हर सप्ताह कार्यों की समीक्षा की जाएगी। शनिवार (7 मार्च) को जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित एक अहम बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री अभिजीत बबन पठारे ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय-सीमा में काम पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​हाइलाइट्स:

  • कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर Zila Panchayat CEO ने ली आवास योजना की बड़ी समीक्षा बैठक
  • आवास निर्माण कार्यों की प्रगति मापने के लिए फील्ड अफसरों को दिए गए साप्ताहिक लक्ष्य
  • मनरेगा के तहत हितग्राहियों को 90 दिन की मजदूरी और लंबित भुगतान जल्द चुकाने के सख्त निर्देश
  • काम में लापरवाही बरतने वाले मैदानी अमले (कर्मचारियों) पर होगी नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई
  • आवास निर्माण में जानबूझकर अनावश्यक विलंब करने वाले हितग्राहियों पर भी एक्शन लेने की तैयारी

साप्ताहिक लक्ष्यों से मापी जाएगी काम की रफ्तार

​कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में Zila Panchayat CEO श्री पठारे ने सभी विकासखण्ड समन्वयकों और फील्ड नोडल अधिकारियों की क्लास ली।

​उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों के आवास अभी तक शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता पर तत्काल प्रारंभ कराया जाए। वित्तीय वर्ष 2024-26 के स्वीकृत आवासों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को ‘साप्ताहिक लक्ष्य’ दिए गए हैं। अब काम की मॉनिटरिंग प्लींथ लेवल से खिड़की लेवल, खिड़की से डोर लेवल और डोर से रूफ (छत) लेवल तक हर हफ्ते की जाएगी। CEO ने फील्ड अफसरों को हितग्राहियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

मनरेगा मजदूरी और लंबित भुगतान पर फोकस

​बैठक में सिर्फ आवास निर्माण ही नहीं, बल्कि मजदूरों के हक के पैसों पर भी चर्चा हुई। CEO श्री पठारे ने मनरेगा के तहत हितग्राहियों को मिलने वाली 90 दिवस की मजदूरी और लंबित भुगतानों की स्थिति की गहरी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि पात्र हितग्राहियों को समय पर उनकी मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए और लंबित प्रकरणों का तुरंत निपटारा किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के अधूरे कार्यों को भी जल्द पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

रुचि न लेने वाले हितग्राहियों पर भी होगा एक्शन

​बैठक में मौजूद अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेश पटेल ने निर्माण कार्यों में आ रही चुनौतियों के समाधान पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी जनपद स्तर पर अपेक्षित प्रगति नहीं मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, प्रशासन ने उन हितग्राहियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है, जो बार-बार कहने के बावजूद आवास निर्माण कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं या जानबूझकर अनावश्यक विलंब कर रहे हैं।

​इस अहम बैठक में जिला समन्वयक, आवास समन्वयक, सहायक अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उप-अभियंता, जनपद पंचायतों के ADO और मनरेगा शाखा के कार्यक्रम अधिकारी सहित पूरी जनपद टीम उपस्थित रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026