छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चोरी हुई पुलिस वाले की गाड़ी: 24 घंटे के अंदर पकड़ लाई कोतवाली

रायगढ़। रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने गजब की तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर अपने ही एक साथी आरक्षक की चोरी गई स्कूटी को न केवल बरामद कर लिया, बल्कि आरोपी को भी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की गई स्कूटी के साथ-साथ घटना के समय पहने गए कपड़े, जूते और मास्क भी जब्त किए गए हैं।

घटना दिनांक 11 जुलाई की है। जूटमिल थाना में पदस्थ आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, जो वार्ड क्रमांक 13, रामगुड़ी तेलीपारा निवासी हैं, ड्यूटी से लौटने के बाद शाम लगभग 4 बजे अपनी सफेद रंग की स्कूटी (क्रमांक CG13AD7874) घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए थे। लेकिन जब वह करीब 4:45 बजे दोबारा ड्यूटी के लिए निकलने लगे, तो स्कूटी वहां से गायब मिली। आसपास खोजबीन और पूछताछ के बावजूद जब कुछ सुराग नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध युवक को स्कूटी ले जाते हुए देखा गया। फुटेज में नजर आए हुलिये के आधार पर तलाश शुरू की गई और कुछ ही घंटों में आरोपी रेलवे स्टेशन के पास घूमते हुए पकड़ में आ गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूशीष प्रसाद पिता सत्यनारायण प्रसाद (उम्र 40 वर्ष), निवासी बिहारीपारा बुरोमाल, थाना झारसुगुड़ा, जिला झारसुगुड़ा (उड़ीसा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसने स्कूटी को रेलवे स्टेशन के पुराने पार्किंग एरिया में छिपाकर रखा है। पुलिस ने उसके बताए अनुसार स्कूटी, वारदात के समय पहना हुआ शर्ट, जूते और मास्क बरामद कर जब्त कर लिया।

इस मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 333/2025 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस सफलता में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक मनोज पटनायक, कमलेश यादव और स्वयं शिकायतकर्ता आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के कुशल उपयोग की शहरभर में सराहना हो रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026