छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पालीघाट डबल मर्डर मिस्ट्री में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

रायगढ़। आज से 2 दिन पहले सोमवार को पालीघाट के सेल्फी पॉइंट में मिले दोनों अनजान लाशों की ब्लाइंड मिस्ट्री सुलझाने में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । काफी मशक्कत के बाद इनकी शिनाख्ती हो गई है। दोनों मृतक बालाजी ट्रांसपोर्ट में ट्रक चालक थे। जो जेएसडब्ल्यू इस्पात में आयरन ओर अनलोड करने के बाद से लापता थे। मृतकों के मोबाइल फोन तथा पर्स वगैरह गायब हैं और दोनों के ट्रक फगुरम के पास लावारिस हालत में मिली है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही इस मामले पर से पर्दा उठने की उम्मीद है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थानांतर्गत पालीघाट रोड के सेल्फी पॉइंट में सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर दो युवकों कैलाश कैलाश काफी पुरानी दिखाई दे रही थी। लाश के पास से कोई पहचान या मोबाइल नहीं था। पुलिस ने लाश की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ कोशिश की। इसी दौरान बलौदा बाजार में रहने वाले उपाध्याय परिवार ने सोशल मीडिया में वायरल मृतकों की तस्वीरों को देख एक की शिनाख्त मूलत: इलाहाबाद के भदोही जिले के पुरनवा थानांतर्गत ग्राम कलातुलसी में रहने वाले पवन उपाध्याय आत्मज बछावन उपाध्याय (38 वर्ष) के रूप में की। साथ ही दूसरे शव की पहचान उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटकियाकला निवासी प्रवीण ओझा पिता गौरीशंकर ओझा (35 साल) के तौर पर हुई।

दोनों लाशों की विधिवत पहचान होने पर पुलिस कप्तान सदानंद कुमार के निर्देश तथा एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सुपरविजन में तमनार थाना प्रभारी प्रवीण मिंज एंड टीम ने सायबर एवं फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से तहकीकात शुरू की।

15 मार्च के वीडियो कॉल से की थी घरवालों से बात

विवेचना में पता चला कि पवन उपाध्याय और प्रवीण ओझा दोनों बालाजी ट्रांसपोर्ट की ट्रक चलाते थे। विगत 12 मार्च को दोनों चालक अपनी गाड़ी में ओड़िशा से आयरन ओर लेकर भूपदेवपुर के समीप नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू इस्पात आए और माल अनलोड किया था। मृतक पवन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते 15 मार्च की शाम उन्होंने वीडियो कॉलिंग कर बातचीत की तो उस समय पवन चपले के आगे कलकत्ता ढाबे में खाना खाने गया था। इसके बाद से पवन और प्रवीण अचानक ऐसे गायब हुए कि परिजन भी परेशान थे। दूसरी तरफ पालीघाट रोड के सेल्फी पॉइंट की खाई में मिली दोनों लाशें सड़ रहे थे तो एक शव के सिर को कीड़े खा चुके थे। ऐसे में परिजनों ने मृतकों के कपड़े, अंगूठी, कड़े, घड़ी देखकर पहचान की थी।

हत्या हुई कहीं और, लाश को सेल्फी पॉइंट में फेंका

सेल्फी पॉइंट की खाई में दोनों लाश जिस हालत में बरामद हुई, वह संदिग्ध था। मृतकों के मोबाइल फोन तथा पर्स वगैरह वहां नहीं मिला। वहीं, कई ऐसे में भी साक्ष्य हाथ लगे जिससे पुलिस को आशंका है कि कातिलों ने पवन तथा प्रवीण की हत्याकांड जो अंजाम किसी अन्य जगह में दिया और सबूत छिपाने की नीयत से लाश को सेल्फी पॉइंट में फेंक दिया। यही वजह है कि पुलिस अब मृतकों के मोबाइल का सीडीआर खंगालते हुए उसका आखरी लोकेशन भी ट्रेस कर रही है, ताकि हत्यारों की गिरेबां तक वर्दीधारियों के हाथ पहुंच सके।

क्या कहते हैं अधिकारी

मृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी के रूप में हुई जो बालाजी ट्रांसपोर्ट की ट्रकें चलाते थे। मामला नृशंस हत्या का है और बस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है। पुलिस ने अपनी जांच कार्रवाई तेज कर दी है।

दीपक मिश्रा, एसडीओपी, धरमजयगढ़

अप्डेट्स…

हो गया खुलासा 48 घंटो में…

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026