छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रांसपोर्ट बिजनेस में लगी चोरी की गाड़ियों पर पुलिस की नजर! एक ही नंबर प्लेट के दो ट्रेलर पकड़ाई.. ड्राइवर मैकेनिक और मालिक गिरफ्तार..

रायगढ़। एक औद्योगिक क्षेत्र है। ऐसे में यहां पर भारी वाहनों की काफी डिमांड है। कुछ गाड़ियां चोरी होती है और चोरी की कुछ गाड़ियां यहां खफाई भी जाती हैं। रायगढ़ एसपी सदानंद कुमार भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी थानों को ऐसी चोरियों को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। मुखबिर लगाकर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों पर नजर बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। इसी दौरान रायगढ़ पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। उन्होंने एक ही नंबर प्लेट की लगी दो ट्रेलर को जब्त किया है और इसमें संलिप्त ट्रांसपोर्टर मैकेनिक और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक 19 मार्च को कोतरारोड़ पेट्रोलिंग के स्टाफ राधे किशन गैरेज गोरखा में एक खडी ट्रेलर वाहन के ट्राली पीछे में नंबर प्लेट पर सीजी 13 एलए 6555 लिखा हुआ देखे। जिसके सामने बम्फर में प्लेट नही लगा है । उसी के बगल में खड़ी दूसरे ट्रेलर वाहन के सामने बम्फर पर सीजी 13 एलए 6555 लिखा हुआ है । एक ट्रेलर का इंजन और चेचिस नंबर रजिस्ट्रेशन क्रमांक सीजी 13 एलए 6555 से मिलान हुआ तथा एक वाहन का इंजन और चेचिस अस्पष्ट है। मौके पर मौजूद वाहन चालक राम कुमार दहायत, नंबर प्लेट बदली करने वाले गैरेज में उपस्थित मिस्त्री राधाकृष्ण धाकड से पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज व जानकारी प्रस्तुत नहीं किये।

आरोपियों के द्वारा अन्य व्यक्तियों से मिलकर दो ट्रेलर वाहनों में एक ही नंबर प्लेट लगाकर असली के रूप मे उपयोग में लाने के लिए छल के प्रयोजन से कपटपूर्वक कूट रचना कारित करना पाये जाने से आरोपियों पर अप.क्र. 168/2023 धारा 420,468,471,34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सायबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस द्वारा वाहन मालिक, वाहन मिस्त्री और वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी वाहन चालक से राधाकृष्ण गैराज में खड़ी 14 चक्का ट्रेलर वाहन सीजी 13 एलए 6555 मय ट्राली एवं मिस्त्री राधाकृष्ण धाकड से बिना ट्राली ट्रेलर वाहन 06 चक्का सीजी 13 एलए 6555 जप्त किया गया है। कोतरारोड़ पुलिस और सायबर सेल की टीम चोरी वाहनों के भी इस प्रकार के उपयोग में लाये जाने की ओर जांच विवेचना किया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा, डीएसपी(IUCAW) निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राठौर के साथ कोतरारोड़ एवं साइबर सेल की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी

(1) राधाकृष्ण धाकड़ पिता मदनलाल धाकड़ उम्र 34 साल निवासी माताजी खेड़ा थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) हाल मुकाम गोरखा थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़

(2) राजकुमार दहायत पिता गंगाराम उम्र 34 साल निवासी नारायणपुर थाना रामनगर जिला सतना (मध्य प्रदेश) हाल मुकाम गोरखा थाना कोतरारोड जिला रायगढ़

(3) रमेश बिश्नोई पिता स्वर्गीय प्रेम चंद बिश्नोई उम्र 40 साल निवासी तलवंडी बादशाहपुर थाना हिसार जिला हिसार (हरियाणा) हाल मुकाम कृष्णा विहार कॉलोनी थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026