छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लोगो में साइबर क्राइम जागरूकता के लिए पुलिस ने शुरू की मुहिम! रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा साइबर चेतना वाहन को दिखाई हरी झंडी..

रायगढ़ : नये वर्ष में सायबर सेल की टीम साइबर संबंधी अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के साथ साइबर चेतना वाहन और जागरूकता पोस्टर लगावा कर शहरवासियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी। आज पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में साइबर चेतना वाहनों और साइबर पोस्टर चस्पा सवारी ऑटो को हरी झंडी दिखाकर शहर में भ्रमण के लिये रवाना किया गया।

साइबर सुरक्षा अभियान

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक  कमल किशोर पटेल व साइबर सेल की टीम उपस्थित थे। साइबर चेतना के नाम से यह चलित वाहन (दो सायकल रिक्सा) मार्केट एरिया, स्कूल, कॉलेज तथा भीड़भाड़ इलाकों में सायबर अवरनेस के पोस्टर और स्लोगन आडियो के साथ भ्रमण कर लोगों को जागरूकता संदेश देगी। इसी प्रकार शहर के कई सवारी ऑटो में जागरूकता पोस्टर लगाये गये हैं। साथ ही सायबर सेल की टीम शहर के स्कूल, कॉलेज, बैंक, बस स्टैण्ड व कई सार्वजनिक स्थानों में लगभग 1,000 से अधिक बेनर और पोस्टर चस्पा किया गया है।

ऑटो में लगे साइबर चेतना के पोस्टर

पुलिस अधीक्षक ने बताया की साइबर अवरनेस वाहन शहर में भ्रमण कर जागरूकता संदेश शहरवासियों को देगी । साथ ही साइबर सेल की टीम शहर के चिन्हित स्थानों पर जागरूकता वाले पोस्टर भी चस्पा करा रही है, वर्तमान में देखा गया है कि ना केवल गांव के लोग बल्कि अच्छे पदों पर कार्यरत पढ़े लिखे व्यक्ति भी साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं।

साइबर अलर्ट

इस कारण वृहद रूप से साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की आवश्यकता है। जिला पुलिस लगातार पुलिस जन चौपाल, चलित थाना, साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम, अभिव्यक्ति कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच साइबर जागरूकता फैलाया जा रहा है। इसके साथ ही सायबर सेल द्वारा चलित वाहन के माध्यम से भी जागरूकता प्रसारित करने का कार्य किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों तक साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी पहुंच सके।

साइबर सेल रायगढ़

पुलिस अधीक्षक द्वारा रायगढ़ वासियों से अपील किया गया कि ऑनलाइन साइबर ठग ज्यादातर लालच देने के साथ अनेक प्रकार के भ्रामक सूचनाएं देकर ठगने का कार्य कर रही है जैसे- बैंक अकाउंट बंद होने वाला है, बिजली बिल जमा नहीं किए हैं, आपका क्रेडिट कार्ड में कोई परेशानी है इत्यादि इस प्रकार की जानकारी देकर साइबर ठग कॉलर से निजी जानकारी लिया करते हैं और ठगी का करते हैं इसलिए अंजान व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी आदि शेयर ना करें,  ना ही ऐसे व्यक्ति के कहने पर कोई मोबाइल ऐप डाउनलोड करें जिससे ऐसे साइबर ठगों से बचा जा सके ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026