छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिले में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही! अलग-अलग 10 कार्यवाही में 11 आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले में अवैध शराब का विक्रय करने वाले शराब कोचियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही कर अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

इसी क्रम में कल 12 फरवरी और आज शाम तक थाना कोतरारोड़, जूटमिल, खरसिया, छाल, पूंजीपथरा, पुसौर क्षेत्र में साइबर सेल एवं थानों की टीम द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर मुखबीर लगाकर कार्यवाही किया गया है । कल और आज शाम तक अवैध शराब पर अभियान स्तर पर की कार्यवाही करते हुए 10 प्रकरणों में 11 आरोपियों से करीब 172 लीटर अवैध शराब जिसमें 40 पाव अंग्रेजी शराब एवं 120 पाऊच ओडिशा की मयूर छाप शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक टीवीएस मोपेड, एक हिरो पैशन प्रो मोटर सायकल को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्यवाही की गई है । थानावार कार्रवाई विवरण इस प्रकार है

कोतरारोड़ क्षेत्र (05 कार्रवाई)-

(1) ग्राम कलमी में आरोपी दूजेराम भारद्वाज निवासी कलमी से 40 लीटर महुआ शराब ।
(2) गोर्रा में आरोपी आजाद चौहान और अशोक चौहान साहू दोनों निवासी ग्राम कुर्मापाली से 25 लीटर महुआ शराब और टीवीएस मोपेड ।
(3) ग्राम नवापारा में आरोपी हेतराम बघेल पिता स्वर्गीय घसीया राम बघेल उम्र58 वर्ष निवासी नवापारा थाना कोतरारोड़ से 12 लीटर महुआ शराब ।
(4) ग्राम खैरपुर में सोहरी बाई पति भोला चौधरी निवासी खैरपुर के चाय नास्ता के ठेला में अंग्रेजी शराब 40 पाव ।
(5) ग्राम गोरखा में आरोपी चित्रसेन चौहान पिता धजा राम चौहान निवासी भेलवा टिकरा थाना चक्रधर नगर से 26 लीटर महुआ शराब ।

जूटमिल क्षेत्र-
(1) रॉयल ग्रीन कॉलोनी के सामने आरोपी तुलसी जाटवर पिता बाबूलाल जटवार उम्र 34 साल निवासी कांशीराम चौक डिपा पारा से 20 लीटर महुआ शराब और हिरो पैशन प्रो मोटर सायकल ।

खरसिया क्षेत्र-
(1) ग्राम बसनाझर में आरोपी भीम सिंह साहू से 7 लीटर महुआ शराब ।

छाल क्षेत्र –
(2) ग्राम कुडेकेला में आरोपी लक्ष्मण राठिया पिता पवन राठिया उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम कुड़ेकेला से 10 लीटर महुआ शराब ।

पुसौर क्षेत्र-
(1) ग्राम छोटे हरदी पुसौर में आरोपी पालेश्वर बाघ से 120 पाउच ओड़िशा ब्रांड का मयूर छाप महुआ शराब ।

पूंजीपथरा क्षेत्र(02 कार्रवाई) –
(1) ग्राम ढेंगुरचुंवा में टेगनु खडिया पिता चमरू राम खडिया उम्र 30 वर्ष निवासी ढेंगुरचुंवा से 20 लीटर महुआ शराब ।
(2) ग्राम तुमीडीह में देवप्रसाद श्रीवास पिता पुरूषोत्तम श्रीवास उम्र 40 वर्ष सा0 तुमीडीह से 10 लीटर महुआ शराब ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026