छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रगति नगर तोड़फोड़: भगवान भोलेनाथ के मंदिर में भी हैं प्रशासन का लाल निशान! क्या कल है उनकी बारी…..??

रायगढ़। रायगढ़ में नए मरीन ड्राइव की सड़क के लिए आज प्रगति नगर, जेलपारा में तोड़फोड़ का पहला चरण शुरू हो गया। लगभग 20 मकान को जमीदोंज कर दिया गया है। आज की घटना के बाद मोहल्ले वासियों के चेहरे पर एक शमशान सी खामोशी थी। कुछ महिलाएं भर भर कर बद्दुआ दे रही थी! कुछ ट्रैक्टर में अपना सामान लोड कर रहे थे तो कुछ अगले दिन अपनी बारी के आने का इंतजार में घर के बाहर ताक रहे है। मोहल्ले के कई घरों में लाल निशान लगे हैं। कल उनकी बारी है! लेकिन इसके साथ ही हिंदुओं के आराध्य देवता भगवान भोलेनाथ के भी मंदिर पर प्रशासन का लाल निशान है।

शाम 4:00 बजे का दृश्य

जब हम हमारी टीम के साथ वहां पहुंचे तो कुछ लोगों ने कहा कि क्या भगवान भोलेनाथ का मंदिर भी तोड़ दिया जाएगा..?? वहां पर हमें निगम के कुछ अधिकारी दिखे। हमने उनसे पूछा कि मंदिर में जो लाल निशान लगा है, उसके हिसाब से तो पूरा मंदिर ही जमीदोंज हो जाएगा। क्या मंदिर भी टूटेगा..? इस सवाल के जवाब से नानानुकुर करते नजर आए और कहा कि हम निगम से ही है मगर दूसरे विभाग से हैं.. हमें नहीं मालूम! इस बारे में हमने कई लोगों से पूछताछ की मगर हमें कोई भी सीधा जवाब नहीं मिला।

भगवान भोलेनाथ का मंदिर

जहां तक देखा जाए तो जिन-जिन जगहों पर लाल निशान लगे हैं। उनकी तोड़फोड़ तो आज हो गई। बचे लोगो के आशियाने की बारी कल आएगी! मंदिर में भी लाल निशान लगा है, आज नहीं तो कल क्या भोलेनाथ की भी बारी आएगी..?? फिलहाल सड़क के लिए आसपास लगे बड़े-बड़े पेड़ों को एक झटके में उखाड़ दिया गया, लोगो के आशियानो पर बुलडोजर चला दिया गया। तो फिर लगभग 600 स्क्वायर फीट में बने भगवान भोलेनाथ का मंदिर का क्या होगा..?  यह सवाल भी लोगो के जहन में हैं।

मंदिर की बाउंड्री पर लगा लाल निशान

अभी रायगढ़ में हाल फिलहाल में धर्मांतरण और मंदिर को लेकर पार्टी विशेष और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का रुख आक्रमण देखने को मिल रहा है! इस मामले में उनका क्या रुख होगा.. यह भी देखने वाली बात होगी; खामोशी रहेगी या मंदिर बचाने के लिए कोई सार्थक प्रयास भी किया जाएगा!

मंदिर के बाउंड्री पर लगा लाल निशान

सवाल..??

लेकिन एक सवाल रह रहकर दिमाग में उठता है, अगर मंदिर को नहीं तोड़ना है तो मंदिर पर लाल निशान लगाया ही क्यू..? वह भी एक जगह नहीं दो-दो जगह! फिलहाल जिस रॉकेट स्पीड से 15 दिनों के भीतर यह कार्रवाई की गई। इस लोकतांत्रिक देश में उन्हें इतना मौका भी नहीं मिल पाया कि वह अपने कानूनी अधिकारों का ठीक तरीके से इस्तेमाल भी कर पाए! फिलहाल इससे वहां के रहवासियों का विश्वास तो टूट गया है, मगर शायद आस्था पर चोट लगना अभी बाकी हो..??

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026