छोड़कर सामग्री पर जाएँ

39 वें चक्रधर समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू! कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा- प्राप्त सुझावों के अनुसार होगा कार्यक्रम

  • चक्रधर समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु प्राप्त सुझावों के अनुसार होगा कार्यक्रम-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
  • 39 वें चक्रधर समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू, कलेक्ट्रेट में हुयी बैठक
  • आयोजन को लेकर लिए गए सुझाव

रायगढ़। 39 वें चक्रधर समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 07 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन से समारोह की शुरुआत होगी।

समारोह की रूपरेखा तैयार करने आज कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इस बैठक में रायगढ़ राजपरिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि, कला और खेल प्रेमी, मीडिया प्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

बैठक में समारोह स्थल के चयन व अवधि और कार्यक्रम की रूपरेखा और कलाकारों के चयन के संबंधी बिंदुओं पर सुझाव लिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि रायगढ़ कलाधानी है, चक्रधर समारोह पूरे देश के कलाप्रेमियों के बीच एक विशेष स्थान रखता है। जिला प्रशासन चक्रधर समारोह के गरिमामयी आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी से सुझाव लिए जा रहे हैं। जिसके आधार पर समारोह के आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा चक्रधर समारोह की अब तक की यादों को सहेजने के लिए एक पुस्तिका तैयार की जा रही है। इसमें पिछली फोटोज और लेखों को संग्रहित किया जाएगा।

इसी के साथ उन्होंने आयोजन में प्रशासन के साथ शहर के समाजसेवी संस्थाओं से भी सहयोग की बात कही।

सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने समारोह के आयोजन में प्रतिदिन के कार्यक्रम के आयोजन और स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूली बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किए जाने की बात रखी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026