छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कर्मयोगी, जनसंघर्ष के मिसाल जननेता रोशनलाल अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर स्टेशन चौक में हुआ कार्यक्रम

  • कर्मयोगी, जनसंघर्ष के मिसाल जननेता रोशनलाल अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर स्टेशन चौक में साफ – सफाई कर किया गया माल्यार्पण
  • रोशन भैया अमर रहे के नारे से गुंजा शहर

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रखर, सक्रिय, कर्मठ कर्मयोगी लोकप्रिय पूर्व विधायक व जननेता रोशनलाल अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि 01 फरवरी 2024 को भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों व रायगढ़ शहर के आम नागरिकों द्वारा अपने – अपने अंदाज में उन्हें याद करते हुए सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित कर रहे है। रायगढ़ के बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं चौक (स्टेशन चौक) की साफ – सफाई कर जननेता रोशनलाल अग्रवाल की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। रोशन भैया अमर रहे के नारे से स्टेशन चौेक गंज उठा।

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं चौक (स्टेशन चौक) की साफ – सफाई कर जननेता रोशनलाल अग्रवाल की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया

स्वच्छता अभियान रोशन भैया की थी पहली प्राथमिकता

पूर्व विधायक जननेता रोशनलाल अग्रवाल अपने जीवन काल में स्वच्छता को प्राथमिकता दिया करते थे। उन्होंने कई बार 51 – 51 दिनों तक लगातार शहर के विभिन्न नाली, नाले, पार्क, चौक चौराहों व मोहल्लों में स्वच्छता अभियान अपने समर्थकों व निगम प्रशासन को साथ में लेकर चलाया करते थे। बरसात के दिनों वारिश की पानी से जल भराव न हो, गंदी पानी शहर में किसी भी एक के घर न घुसे, आम जनता को वारिश के दिनों परेशानी न हो इसके लिए वारिश के पूर्व हर नाला व नाली छोटे हो या बडे सभी की सफाई हो इसकी चिंता स्वर्य चलकर करते थे। उनका पुण्यस्मरण कर आज भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों द्वारा रोशन भैया के मंशानुकुल कार्य कर श्रद्वांजलि अर्पित किये है।

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं चौक (स्टेशन चौक) की साफ – सफाई कर जननेता रोशनलाल अग्रवाल की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया

रोशनलाल को रायगढ़ याद रखेगा

रोशनलाल को रायगढ़ इसलिए भी याद रखेगा कि वे दूसरों के हित के लिए, किसी कमजोर व्यक्ति की ईमानदार लड़ाई के लिये खुद आगे बढ़कर उस लड़ाई को कामयाबी के अंजाम तक पहुंचाते रहे। ऐसे ही किसी अन्य के एक प्रसंग में, रायगढ़ के चर्चित कलेक्टर अमित कटारिया से विधायक रोशनलाल, उनके चेम्बर में ही भिड़ गये थे। पूरे प्रदेश में इसकी गँूज थी। आगे की कहानी तो पूरा शहर जानता है। कहानी के दीर्घ समापन के बाद कलेक्टर कटारिया और रोशनलाल में खासी मैत्री हो गई थी। क्योंकि दोनों के बीच एक बात कॉमन थी। आचरण और प्रकृति में दोनों 24 कैरेट प्योर गोल्ड थे।

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं चौक (स्टेशन चौक) की साफ – सफाई कर जननेता रोशनलाल अग्रवाल की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया

इनकी रही विशेष उपस्थिति

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गुरविन्दर सिंह घई, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रमेश छपारिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम पंकज कंकरवाल, नगर मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती सुषमा खलको, वरिष्ठ पार्षद सीनू राव, संजय बेरीवाल पल्लु, नितेश सोनी, मनीष सोलंकी, कमल मरार, गुलाब शर्मा, पार्षद नब्बु, फारूक खान, अशोक यादव, मुक्तिनाथ, अमित खेमका, मुक्कू यादव, लक्ष्मण चौहान, पप्पू यादव, मनोज राम, राजेश शर्मा, महेंद्र यादव, राहुल सोनी, बबलू स्वर्णकार सहित कई भाजपा नेता व गणमान्य की उपस्थिति रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026