छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सुलझी ‘अधजली लाश’ की खौफनाक गुत्थी: प्रेमी ने ही घोंटा था 60 वर्षीय प्रेमिका का गला, पहचान मिटाने पेट्रोल डालकर जलाया शव

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में 17 जून को मिली एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश के अंधे कत्ल (Blind Murder) की गुत्थी पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सुलझा ली है। इस खौफनाक वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के साथ ‘लिव-इन’ में रह रहे उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। हत्या की वजह आपसी विवाद और दूसरी पत्नी रखने का शक बताया जा रहा है।

मृतका की लाश

​क्या था पूरा मामला?

17 जून 2026 को तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास एक अधेड़ महिला का शव अधजली अवस्था में मिला था। घटनास्थल पर शव को घसीटे जाने के साफ निशान थे। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस अज्ञात लाश की शिनाख्त (पहचान) करना था, क्योंकि हत्यारे ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे और शरीर को बुरी तरह जला दिया था।

​सोशल मीडिया से मिला सबसे बड़ा सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूंजीपथरा पुलिस ने मृतका के कपड़ों और घटनास्थल की तस्वीरों को सोशल मीडिया और स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में प्रसारित किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी कॉलोनी (पूंजीपथरा) में किराए के मकान में रहने वाला इमिलीयूस तिग्गा और एक महिला कुछ दिनों से गायब हैं।

जांच को तब पुख्ता आधार मिला जब जशपुर जिले के ग्राम बोरो से दो युवक रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें देखकर कपड़ों और शव की शिनाख्त अपनी 60 वर्षीय मां ‘मंगरिता एक्का’ के रूप में की।

हिरासत मे आरोपी

​शक, शराब और फिर गला घोंटकर हत्या

शिनाख्त होते ही पुलिस ने संदेही इमिलीयूस तिग्गा (45 वर्ष) की तलाश शुरू की और उसे जशपुर जिले के फरसाबहार इलाके से धर दबोचा। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में इमिलीयूस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एनआर फेरो प्लांट और मृतका मां शिवा प्लांट में मजदूरी करते थे। तीन महीने पहले दोनों की पहचान हुई और वे पूंजीपथरा में पति-पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे। आरोपी ने बताया कि मृतिका अक्सर उस पर ‘दूसरी पत्नी’ रखने का शक करती थी, जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था।

​17 जून को जब दोनों गांव जाने के लिए निकले, तो रास्ते में एक महुआ पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने शराब पी। इसी दौरान पुरानी बातों को लेकर फिर विवाद हुआ, जिस पर इमिलीयूस ने गुस्से में आकर मंगरिता की साड़ी से ही उसका गला घोंट दिया।

​पेट्रोल पंप से खरीदा पेट्रोल और जला दिया शव

हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया। शाम होने पर वह पास के पेट्रोल पंप से एक बोतल में पेट्रोल खरीद कर लाया। उसने शव को घसीटकर क्रेशर डस्ट के ढेर के पास ले जाकर उस पर पेट्रोल छिड़का और पहचान छिपाने के इरादे से आग लगा दी।

​पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई पेट्रोल की बोतल और माचिस बरामद कर ली है। आरोपी इमिलीयूस तिग्गा को बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​इस अंधे कत्ल को सुलझाने में पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026