छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बगल घर में था शादी का माहौल, जबरन घसीटकर  ले गया पड़ोसी नाबालिग को कमरे में: दरिंदगी से पहले घरवालों ने दबोचा

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पड़ोस में चल रहे एक शादी समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर एक 19 वर्षीय युवक ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश की। आरोपी मासूम को जबरन खींचकर अपने कमरे में ले गया था। गनीमत रही कि सही समय पर परिजनों ने दरवाजा खटखटा दिया, जिससे बच्ची की आबरू बच गई। पूंजीपथरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​खबर के मुख्य बिंदु:

  • पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान नाबालिग से छेड़खानी की वारदात
  • 19 वर्षीय पड़ोसी युवक आकाश मांझी ने मासूम को जबरन अपने कमरे में खींचा
  • गलत नीयत से उतारे कपड़े, तभी परिजनों के दरवाजा पीटने पर बची बच्ची की जान
  • पूंजीपथरा पुलिस ने BNS की धारा 74, 351(3) और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत की FIR
  • थाना प्रभारी रामकिंकर यादव की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर

​मंडप की भीड़ के बीच गायब हुई बच्ची

​जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 8 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनके घर से लगे परिवार में चचेरे देवर की शादी थी। घर में मंडप लगा हुआ था और मेहमानों की भीड़ थी। रात के वक्त जब सभी लोग खाना-पीना खा रहे थे, तभी उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर बैठी थी। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर पड़ी, तो बच्ची वहां से गायब थी।

​दरवाजा खटखटाया तो खुले बदन निकला पड़ोसी

​बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की। शंका होने पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय आकाश मांझी के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर आकाश मांझी बिना कपड़ों के (खुले बदन) बाहर निकला और घबराते हुए कहा कि लड़की वहां नहीं है।

​आरोपी की हालत देखकर परिजनों का संदेह गहरा गया और वे जबरन उसके घर के अंदर घुस गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे से उनकी नाबालिग बेटी रोते हुए बाहर आई। बच्ची ने परिजनों को बताया कि आकाश उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचते हुए कमरे के अंदर ले गया था और गलत काम करने की नीयत से उसने अपने कपड़े उतार दिए थे। इसी बीच घरवालों की आवाज सुनकर उसने बच्ची को छोड़ दिया।

​मेडिकल के बाद पॉक्सो में FIR, आरोपी गया जेल

​इस खौफनाक घटना के बाद परिजनों ने 9 मार्च को थाना पूंजीपथरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने तुरंत अपराध क्रमांक 36/2026 (धारा 74, 351(3) BNS और 8 पॉक्सो एक्ट) के तहत FIR दर्ज कर ली।

महिला उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा बच्ची का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी आकाश मांझी (19 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सीधे न्यायिक रिमांड (जेल) भेज दिया गया है।

वीडियो: रायगढ़ एसएसपी मामले की जानकारी देते हुए

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026