छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अवैध कबाड़ पर पूंजीपथरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! 4 वाहन अवैध कबाड़ के साथ जप्त! थाने के बाहर ड्राइवर दिखा रहे थे दादागिरी.. 151CrPC की भी कार्रवाई

26 जून, रायगढ़। रायगढ़ जिला की पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 02 ट्रक और 02 माजदा वाहन में लोड 43 टन अवैध कबाड़ जप्त किया है। इसके अलावा वाहन चालकों के द्वारा थाने के बाहर गवाहोंके साथ धमकी चमकी की जा रही थी। जिसे लेकर उनके ऊपर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा अवैध कबाड़ के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश सभी थाना, चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ के परिवहन तथा अवैध गतिविधियों पर नजर रखना अपने स्टाफ के साथ मुखबिर को तैनात किया गया है।

इसी क्रम में कल शाम थाना प्रभारी को मुखबीर से मिली सूचना पर वाहन चेकिंग दौरान कार्यवाही करते हुए गेरवानी चौक एवं जिंदल गेट पूंजीपथरा के पास 02 ट्रक और 02 माजदा वाहन में परिवहन किये जा रहे अवैध कबाड़ को पकड़ा गया है।

पूंजीपथरा पुलिस ने जिंदल गेट पूंजीपथरा के पास वाहन चालक कमलेश चौधरी के ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईडी 9986 में लोड 16.260 टन कबाड़ तथा वाहन चालक अरविंद यादव के ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 6389 में लोड 13 टन कबाड़ जब्त का किया गया।

इसी प्रकार गेरवानी चौक पर वाहन चालक सुभाष शर्मा के माजदा क्रमांक सीजी 13 एपी 2654 में 8.250 टन कबाड़ एवं गेरवानी चौक पर वाहन चालक गुड्डू कुमार गोस्वामी के माजदा सीजी 13 ए.आर. 1693 में 6 टन स्क्रैप की जप्ती की गई है ।

इस प्रकार चारों वाहन से कुल 43.51 टन लोहा-टीना का कबाड़ जप्त किया गया है। वाहन चालकों के पास कबाड़ परिवहन का वैध कागजात नहीं होने पर थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 4, 5, 6, 7/2024 धारा 41(1-4)सीआरपीसी/379 आईपीसी के तहत कार्यवाही किया गया है।

थाने के बाहर दादागिरी

थाने से निकलने के पश्चात वाहन चालकों द्वारा कार्रवाई को लेकर गवाहों को गाली गलौज और धमका रहे थे और कह रहे थे कि तुम लोग ही शिकायत करके कार्यवाही कराए हो.. । जिन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश दिया। फिर भी वे पुलिस के समक्ष गवाहों से झगड़ा मारपीट पर उतारू हो गए। शांति भंग की अंदेशा पर टीआई पूंजीपथरा द्वारा चारों वाहन चालकों पर पृथक-पृथक धारा 151/107,116(3)CrPC के तहत कार्यवाही किया गया है।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक द्विवेदी, विक्रम कुजूर, आदिकंद प्रधान शामिल थे।

अवैध कबाड़ के साथ पकड़े गये आरोपित-

(1) कमलेश चौधरी पिता स्वर्गीय बांकेलाल चौधरी उम्र 43 वर्ष निवासी शंकरगढ़ थाना शंकरगढ़ जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश )
(2) अरविंद यादव पिता भोरित यादव उम्र 40 साल निवासी सुल्तानी पंडुल थाना परसविधा जिला जहानाबाद (बिहार)
(3) सुभाष शर्मा पिता स्वर्गीय रामकुमार शर्मा उम्र 52 साल निवासी बरगढ़ थाना जिला बरगढ़ हाल मुकाम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़
(4) गुड्डू गोस्वामी पिता स्वर्गीय इंद्रदेव गोस्वामी 32 साल निवासी लोहार सिंह थाना पिपराटांड थाना पलामू (झारखंड)

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026