छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार तहसीलदार और टीआई के खिलाफ FIR दर्ज करने पहुंचे राधेश्याम शर्मा: बोले, ग्रामीणों के बकरी के बच्चे उठा ले जाती है टीआई, आरोपी के जुलूस निकालने पर भी बिगड़े.. देखें वीडियो

रायगढ़। सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा ने एक बार फिर अपने बयान से सनसनी मचा दी है। बीती रात 9:00 बजे उन्होंने रायगढ़ सिटी में तमनार तहसीलदार और थाना प्रभारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले महीने 12 दिसंबर को उनके पुत्र को गलत तरीके से जेल भेजा गया। इस दौरान तमनार थाना प्रभारी और तहसीलदार ने उसके संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने से वंचित रखा, उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। इस दौरान उन्होंने रायगढ़ पुलिस अधीक्षक बारे में कहा कि रायगढ़ पुलिस उनके कंट्रोल में नहीं है। उनके बेटे को पुलिस ले गए थे, मगर उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं थीं।

ग्रामीणों के बकरी के बच्चे उठा ले जाती है टी आई: राधेश्याम

इसके साथ ही उन्होंने तमनार थाना प्रभारी को ‘लेडी सिंघम’ बोलते हुए आरोप लगाया कि वह तमनार के ग्रामीणों का भयादोहन करती है।उनके पाले गए बकरी के बच्चे उठाकर ले जाती है। उन्होंने ही जिंदल के कहने पर तमनार में 21 दिन से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को भड़काया। जबरन आर्थिक नाके बंदी को खुलवाया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और शांतिपूर्ण आंदोलन हिंसा में बदल गया।

महिला पुलिस कर्मी के साथ घटना शर्मनाक मगर

तमनार हिंसा के दौरान महिला पुलिसकर्मी के हुई घटना के बारे में जो मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा है यह एक शर्मनाक घटना है। पुलिस का काम होता है आरोपी को सुरक्षित ले जाना मगर  रायगढ़ पुलिस द्वारा जो आरोपी का जुलूस, बारात निकाला गया, उसके साथ जो जो किया गया। अगर कल वह न्यायालय द्वारा दोष मुक्त हो जाता है तो इसके लिए कौन दोषी होगा। तमनार CHP चौक में हिंसा के दौरान पुलिस अधीक्षक और रायगढ़ कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा था कि किसी की भी गिरफ्तारी होगी तो उन्हें ग्रामीणों को विश्वास में लेकर पूरे प्रमाण देंगे। लेकिन पुलिस उनको सिर्फ संदिग्ध बताकर ग्रामीणों पर दबाव बना रही है।

नीचे देखें वीडियो पर उन्होंने क्या कहा

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026