छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रफ़्तार ने ली फिर एक जान और 4 घायल.. 1 गंभीर! कार ने मारी स्कूटी को टक्कर और खुद जा पलटी..

रायगढ़। जिले में एनएच-49 में रविवार की शाम स्कूटी को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे पलट गई। इस हादसे में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार एनएच-49 में शाम करीब 4 बजे कांशीचुआ के पास कार क्रमांक ओडी 16 सी 2483 ने ओवर टेक कर रही स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एएच 7735 सवार महिला लक्ष्मी पटेल (42 वर्ष) को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार महिला की अधिक चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन लोगों को भी काफी चोटें आई हैं। साथ ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

खाद लेने जा रही थी महिला
बताया जा रहा है महिला सराईपाली की रहने वाली थी। कांशीचुंआ उर्वरक खाद लेने निकली थी। महिला की दो बेटी और बेटा है। पति के निधन के बाद महिला खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। कार बिलासपुर की तरफ से ओडिसा की ओर जा रही थी।

घायल अस्पताल में भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ही वाहनों की रफ्तार काफी अधिक थी। घटना की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटाने के साथ-साथ मृतिका के शव को अस्पताल भिजवाने के अलावा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में ओडिशा निवासी कार चालक राजेश पटेल (51 वर्ष), उनकी पत्नी निंद्रावती पटेल (46 वर्ष), बेटी अवंती पटेल (12 वर्ष) और रिश्तेदार पद्मावती पटेल (42 वर्ष) घायल हुए हैं। इनमें से राजेश पटेल की पत्नी निंद्रावती की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारो घायलों को जिला अस्पताल लाने के बाद जिंदल अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026