छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रफ़्तार का कहर: बेलगाम कार ने पहले महिला को कुचला फिर दो बाइक सवार युवकों को! तीनों की स्पॉट डेथ!

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक में दहला देने वाली सड़क दुर्घटना प्रकाश में आई है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी फिर सामने से मोटर सायकल में आ रहे युवकों को निशाना बनाया। इस गंभीर हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना चाल्हा मार्ग चौक की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम पंचायत कमोशिनडांड के रामपुर गांव की एक महिला किसी काम से खम्हार आई हुई थी और लौटते वक्त कार (सीजी 13 बीई 1283) ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क किनारे जा गिरी और वहीं उसकी मौत हो गई। लेकिन कार यहीं नहीं रुकी और कार उसी रफ़्तार में आगे बढ़ते हुए उसने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को भी टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सड़क निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर थे, जो सारंगढ़ साइड के बताये जा रहे है जिनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने कार चालक की लापरवाही और तेज़ गति को हादसे का मुख्य कारण बताया है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026