छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राहुल गांधी पहुंचे अघोरेश्वर अवधूत बाबा भगवान राम जी के महाविभूति स्थल ! की पूजा अर्चना..

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंच चुकी है। वाराणसी में अवधूत भगवान राम की समाधि स्थल पर राहुल गांधी ने माता टेका और आशीर्वाद लिया।

आज दोपहर राहुल गांधी परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के महाविभूति स्थल राजघाट पड़ाव, वाराणसी पर पहुंचे और वहां पर जाकर पूजा अर्चना की। वहां उनके साथ उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पहुंचे थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी पीएल पुनिया भी उनके साथ थे। पीएल पुनिया अवधूत बाबा भगवान राम जी के परम भक्त हैं एवं उन्होंने गुरु दीक्षा भी आश्रम से ली है। पीएल पुनिया के छत्तीसगढ़ प्रभारी रहने के दौरान ही कांग्रेस छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ बहुमत से आई थी।

महाविभूति स्थल पर राहुल गांधी

आपको बता दे की अवधूत बाबा भगवान राम जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी और उनके पिता राजीव गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई भी वहाँ जाया करते थे। अवधूत बाबा भगवान राम जी की अनुयायी एवं भक्त लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

बड़ा दावा: एक फोन कॉल और PM मोदी ने बदल दिया UPI का नियम..?

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कंपनियों के दबाव में 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर एमडीआर की व्यवस्था बनाई गई।
सितम्बर 20, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026