छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ ब्रेकिंग : कोयला ट्रांसपोर्टिंग में आदतन बदमाश द्वारा ट्रांसपोर्टर अनूप अग्रवाल पर चाकूबाजी! 1 देशी कट्टा, 3 राउंड बरामद..! अपहरण, बलवा, मारपीट और शराब तस्करी जैसे अपराधों में भी शामिल!

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसईसीएल के कोल ट्रांसपोर्टिंग में आपसी प्रतिद्वंद्विता को लेकर चाकूबाजी के मामले में आरोपी चंदन सिंह राजपूत एवं उसका साथी बाबू नेपाली के साथ 22 दिसंबर के सुबह ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े अनुप अग्रवाल को धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से अनूप अग्रवाल पर हत्या की नियत से वार किया। बीच-बचाव में अनुप अग्रवाल के हाथ, उंगलियों में चोंटे आई थी।

पुलिस हिरासत में आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके पर आहत अनुप अग्रवाल का प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट का पुनः क्यूरी कराए। प्राप्त क्यूरी रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 324, 307 आईपीसी जोड़ा गया और आरोपियों की सघन पतासाजी की गई ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करती रायगढ़ पुलिस

दोनों अपने ठिकानों से फरार थे, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिये दबाव बनाकर इलाके में दबिश दिया जा रहा था कि इसी बीच आरोपी चंदन सिंह राजपूत के छाल क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी टीआई घरघोड़ा को मिली, तत्काल टीआई घरघोड़ा पुलिस टीम लेकर छाल में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिये ।

वीडियो: आरोपी और पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आरोपियों द्वारा कबूल किया गया आरोप

जानकारी के अनुसार आरोपी चंदनसिंह राजपूत पिता जयसिंह उम्र 34 वर्ष कैलाश नगर एकता चौक दुर्ग हा.मु. ऐडु राजस्थान होटन के पास अपने साथी बाबू नेपाली के साथ घटना को अंजाम देना और अपनी गाड़ियों को कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए पहले कतार में लगाने के नाम पर हुए विवाद में अनुप अग्रवाल पर चाकू से प्राणघातक हमला करना कबूल किया। आरोपी के कब्जे से घटना में एक चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है।

।

वीडियो: बरामद हथियार

आरोपी का सोशल मीडिया में रिवाल्वर के साथ में फोटो

आरोपी चंदन सिंह राजपूत के सोशल मीडिया में रिवाल्वर के साथ पोस्ट किये गये फोटो के संबंध में कड़ी पूछताछ किया गया । आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा मय मैंगजीन में लगे 03 राउंड मिला है, जिस संबंध में पृथक से आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लिए जाने पर जानकारी मिली है कि आरोपी पर वर्ष 2018 में छाल पुलिस आरोपी चंदन सिंह राजपूत को बलवा सहित अपहरण तथा वर्ष 2022 में मारपीट के अपराध में चालान किया गया है।

खरसिया पुलिस द्वारा आरोपी चंदन सिंह राजपूत पर रंगदारी, मारपीट के आधा दर्जन अपराधों के साथ प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया है । वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को वर्ष 2019 में अवैध शराब तस्करी मामले में कार्यवाही कर चालान किया गया है।

 आरोपी की विभिन्न थानों में आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए आरोपी पर पृथक से धारा 110 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है । घटना के बाद से फरार आरोपी राजू नेपाली के संबंध में मिल रही जानकारियों पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है , जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा । एसपी श् अभिषेक मीना एवं एएसपी रायगढ़ श्री संजय महादेवा के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में घरघोड़ा टीआई हर्षवर्धन सिंह बैस के हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

इस घटना को लेकर 22 दिसंबर को ही अनुप अग्रवाल द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना घरघोड़ा में आरोपियों पर IPC धारा 294, 506, 323, 34 के तहत आरोपियों पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026