छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ सिटी कॉलेज की बिल्डिंग पर  मोहल्ले वालों ने जड़ दिया ताला: बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल से भी सड़क पर गिरता है टॉयलेट का गंदा पानी

रायगढ़। बंद पड़े कॉलेज के मनमानी और लापरवाही से परेशान मोहल्ले वालों ने आज कॉलेज बिल्डिंग में ताला जड़ दिया। पूरा मामला बीएसएनल ऑफिस बेलादुला रोड स्थित रायगढ़ सिटी कॉलेज का है।

इस बारे में मोहल्ले वालों का कहना है कि कालेज प्रबंधन के रवैया से वह काफी परेशानी झेल रहे हैं। दिन-रात कॉलेज बिल्डिंग के बाथरूम टॉयलेट का पानी उपरी मंजिल से सड़क के बीचो-बीच गिरता है। ऐसा रोज होता है। मोहल्ले वालों के साथ-साथ इस गली से गुजरने वालों पर ये गंदा पानी उनके ऊपर गिरता है।

देखें वीडियो

इस बारे में मोहल्लेवासी विजय राजपूत ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि रायगढ़ सिटी कॉलेज से पानी मुक्त सड़क पर रोज गिरता है।जिससे कॉलोनी आने जाने वाले लोगों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आज मेरे द्वारा 40 से 50 बार बिल्डिंग से बाहर पुकार लगाया गया। बिल्डिंग से कोई नहीं निकाला और जो नंबर दिए हुए हैं वह बंद आ रहे हैं। इसलिए मैं कॉलेज के मुख्य द्वार पर दो ताले लगा दिए। मालिक आए और संपर्क करें।

आपको बता दे रायगढ़ सिटी कॉलेज पहले भी विवादों के घेरे में रहा है। कॉलेज के एनुवल फंक्शन में धर्म विशेष को बढ़ावा देने के मामले में कॉलेज की काफी किरकिरी हुई थी। बजरंग दल के विरोध के बाद प्रबंधन में लिखित रूप से माफी मांगी थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि ये कॉलेज बिल्डिंग तथाकथित  नेता बजरंग अग्रवाल की हैं। कॉलेज फिलहाल 1 साल से बंद है और इसकी बिल्डिंग को कुछ युवकों को किराए पर दिया गया है।

अपडेट

पहुंचे कॉलेज के मालिक

इस घटना की खबर प्रकाशित होने के बाद कॉलेज और बिल्डिंग के मालिक बजरंग अग्रवाल वहां पहुंचे और मोहल्ले वालों को आश्वस्त लगाया कि प्लंबिंग का कार्य कर कर इस समस्या को खत्म करेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026