छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने तीन साल से एक ही हल्के में जमे पटवारियों को एक सप्ताह में बदलने दिया आर्डर ! अब से हर गुरूवार तहसील मुख्यालयों में मिलेंगे सभी आरआई पटवारी..

  • राजस्व प्रकरणों के निराकरण में शीघ्रता लाने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिए निर्देश
  • तीन साल से एक ही हल्के में पदस्थ पटवारियों को एक सप्ताह में बदलने के लिए किया निर्देशित
  • राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करना है काम
  • अब से हर गुरूवार तहसील मुख्यालयों में मिलेंगे सभी आरआई पटवारी

रायगढ़, 3 फरवरी 2023/ जिले में पदस्थापना के साथ ही कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व विभाग की बैठक लेकर कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में शीघ्रता लाये। समय-सीमा से बाहर प्रकरण लंबित नहीं होने चाहिए। उन्होंने तीन साल से एक ही हल्के में पदस्थ पटवारियों का हल्का बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारी अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से निवास करें। लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि राजस्व विभाग आम लोगों से सीधे रूप से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण विभाग है। अत: सभी राजस्व अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी व पारदर्शिता से कार्य करना है।

राजस्व विभाग की बैठक

बैठक में कलेक्टर सिन्हा ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व के कार्यो में तेजी लाने के लिए विशेष कार्ययोजना के साथ काम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा में कहा कि सभी राजस्व अधिकारी न्यायालय में बैठने का दिन नियत करें। जिसकी जानकारी अपने कार्यालय के बाहर भी चस्पा करें, ताकि आमजन तथा पक्षकारों को उसकी जानकारी हो। नामांकन, बटवारा जैसे प्रकरण पटवारी प्रतिवेदन के लिए के लिए एक सप्ताह से अधिक लंबित न हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने ई-कोर्ट की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कि कहा कि अविवादित, विवादित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण किया जाए। सभी तहसीलों के प्रकरणों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने भू-अर्जन की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि जिले में अभियान चलाकर भू-अर्जन के प्रकरणों की रिकार्ड दुरूस्ती कर नस्तीबद्ध करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की संख्या और भुगतान की जानकारी लेते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों की जांच कर पूरे रिपोर्ट के साथ प्रकरण तेजी से निराकृत किया जाए। गिरदावरी की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया की पटवारियों से गिरदावरी का कार्य सही तरीके से करवायें।

राजस्व विभाग की बैठक

कलेक्टर सिन्हा ने सभी तहसीलदारों को अपने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्यालय में साफ -सफाई और पक्षकारों के लिए बैठक व पेयजल व्यवस्था की जाए। इस दौरान उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्माण, भूमि स्वामी हक, राजीव गांधी आश्रय योजना, पट्टा वितरण, डिजीटल हस्ताक्षर, लोक सेवा केन्द्र में लंबित प्रकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रकरणों में कार्यो में तेजी लाने एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

हर गुरूवार तहसील मुख्यालयों में मिलेंगे सभी आरआई पटवारी
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि तहसील मुख्यालय स्तर पर लोगों के कामकाज को सुगम व सुविधाजनक बनाने के लिए सप्ताह में एक दिन आरआई व पटवारियों की तहसील हाजिरी होनी है। इसके लिए पूरे जिले में गुरूवार का दिन निर्धारित किया जाता है। इस दिन तहसील मुख्यालय में सभी आरआई पटवारियों को उपस्थित रहना है। जिससे आमजनों को तहसील मुख्यालय में राजस्व से जुड़े कार्यों को करवाने में आसानी होगी। उन्होंने इसी दिन पूरे हफ्ते भर के पटवारियों व आरआई के कामकाज की समीक्षा करने तथा उनसे अपेक्षित प्रतिवेदनों को लेने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026