छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पहली बैठक में रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों को दिए निर्देश! समय पर कार्यालय पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी! आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण! नये निर्माण कार्यों में अब गोबर के पेन्ट का होगा उपयोग!

रायगढ़/ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की ली। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का आसानी से व समय पर निराकरण करना सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्हे अनावश्यक भटकना न पड़े व शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर तक क्रियान्वयन होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे।

बैठक


बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले में चल रही शासन के योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी व उठाव की जानकारी लेते हुए कहा कि आज खरीदी का अंतिम दिन इसके पश्चात तेजी से उठाव करवाएं। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए कुपोषित बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्रों में पूरे बेड भरे होने चाहिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार प्रदान किए जाने के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली।

बैठक


आत्मानंद स्कूलों के संचालन पर चर्चा करते हुए उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए। हाट-बाजार क्लिनिक योजना के नियमित संचालन के साथ हीं उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों को मिल रही उपचार सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सड़क निर्माण के साथ ही अन्य विभागों द्वारा करवाए जा अधोसंरचना विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारे कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरे किए जाएं। राजस्व प्रकरणों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। राजस्व न्यायालयों में बैठने की तिथि निर्धारित होनी चाहिए। लोक सेवा गारंटी व जन चौपाल के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करें। उन्होंने अगली समय-सीमा की बैठक में इसकी समीक्षा की बात कही। जल जीवन मिशन के काम की समीक्षा करते हुए अब तक हुए कार्यों के बारे में ईई पीएचई से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टेण्डर के अनुसार सारे वर्क आर्डर जल्द जारी करवायें।


इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, आयुक्त नगर निगम श्री संबित मिश्रा, डीएफओ सुश्री स्टायलो मण्डावी, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नये निर्माण कार्यों में गोबर पेन्ट का करें उपयोग

कलेक्टर श्री सिन्हा ने निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब से नये निर्माण कार्यों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार गोबर पेन्ट का ही उपयोग किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने वन अधिकार पट्टा वितरण, मनरेगा, जल संसाधन विभाग, पीएम आवास के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026