छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस की धरपकड़: सिर्फ मार्च महीने में ही 521 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार वारंटीयो की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि सिर्फ मार्च महीने में ही 22 स्थाई वारंटियों समेत 521 फरार वारंटियों को को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें चक्रधर नगर पुलिस ने एक दिन में ही 5 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारियों को विजिबल पुलिसिंग को फोकस करने के लिए निर्देशित किया है। जिसके तहत प्रतिदिन चौक चौराहों पर पुलिस बल लगाकर शहर के भीतर और आऊटर में प्रतिदिन वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने थाना, चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों एवं फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

एसएसपी रायगढ़ के सुपरविजन में चलाए जा रहे अभियान के तहत माह मार्च में जिले के विभिन्न थाना, चौकियों में 22 स्थायी वारंटी और 499 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा लंबे समय से फरार वारंटियों के विरूद्ध जेल वारंट जारी किये जाने पर वारंटियों को जेल दाखिल किया गया है। थाना, चौकियों की टीम अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषकर गस्त दौरान वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है।

इसी क्रम में कल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गस्त दौरान फरार 05 वारंटियों के घर छापेमारी कर उन्हें पकड़ा गया। सभी विविध अपराधों के आरोपित है। जिनके विरूद्ध पुलिस को न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त हुआ था। लंबे समय से न्यायालय उपस्थित नहीं होने से उनका वारंट जारी हुआ था, वारंटियों को सोमवार को कोर्ट पेश किया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026