छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: चाकूबाज की गिरफ्तारी को लेकर बैकुंठपुर मोहल्ले वासियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन…

रायगढ़ : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आज बैकुंठपुर मोहल्ले के 30-40 महिला और पुरुषों ने कैलाश नाथ काटजू स्कूल रामभाटा में घुसकर चाकू से हमला करने वाला आरोपी सुमित स्वर्णकार के खिलाफ लिखित आवेदन में बताया कि आंवला नवमी के दिन राममंदिर बैकुंठपुर के पास स्थित शिव मंदिर में आंवला नवमी का प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इस दौरान उक्त स्थल पर जमानत पर छूटकर आए सुमित स्वर्णकार द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा था, तब संजय तिवारी पिता जगदीश प्रसाद तिवारी ने मना किया तो उसके दाएं आंख के नीचे चाकू से हमला कर दिया और यह धमकी भी दिया कि मोहल्ले के तीन, चार लड़कों को चाकू से मारूंगा।

एसपी को ज्ञापन

इस प्रकार धमकी से बैकुंठपुर मोहल्ले वासी काफी भयभीत हैं और अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए चिंतित हैं। इसको लेकर उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उक्त सुमित स्वर्णकार को तत्काल गिरफ्तारी नहीं किया जाता तो, कभी भी गंभीर घटना घटित हो सकती है।

सूत्रों की माने तो सुमित स्वर्णकार के साथी साईं और लाला उसका साथ देते हैं और सुमित की नानी लाली यादव भी धमकी देती है कि मेरे नाती को कोई कुछ करेगा तो उसे भी मेरा नाती से मरवा दूंगी। उपरोक्त विषय को लेकर समस्त मोहल्ले वासियों ने रायगढ़ पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर सुमित स्वर्णकार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

जिससे कि कभी भी किसी अनहोनी घटना होने से मोहल्ले वासियों को सुरक्षा प्रदान की जा सके। उक्त ज्ञापन सौंपने आज मोहल्ले के निवासी शंकरलाल दुबे, नीरज दीक्षित, दिलीप दुबे, सुमित दुबे, कमल मरार, रामकुमार यादव, सुरेश बरेट, पंकज दुबे, आनंद शर्मा, विकास साहू, विजय यादव, गजानन प्रधान, प्रदीप मिश्रा, मनबोध, दिनेश यादव, विनोद सिंह, रामकुमार, अंजनी दुबे, रवि राठौर, राघवेंद्र ठाकुर, शिव शंकर शर्मा सहित बैकुंठपुर निवासियों ने ज्ञापन दिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, ऑक्सीजोन और तालाबों के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया; कार्यों में तेजी लाने पर जोर
अक्टूबर 19, 2026

रायगढ़ में नवरात्रि और दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: शहर को 5 सेक्टर में बाटा, अतिरिक्त बल भी तैनात

दो एडिशनल एसपी और छह डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
अक्टूबर 19, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी: रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

यूनिटी मेटा टोकन और बीड क्वाइन में निवेश के नाम पर ओडिशा निवासी युवक से की थी धोखाधड़ी, बैंक खातों की जांच के बाद हुई गिरफ्तारी।
अक्टूबर 19, 2026

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026