छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: 40 लाख की चोरी हुई ट्रक 24 घंटे में बरामद! पांच आरोपी गिरफ्तार..

रायगढ़, 4 सितंबर 2025 – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोतरारोड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 40 लाख रुपये कीमत वाली चोरी गई 14 चक्का ट्रक को महज 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। इस मामले में मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस तेजी से की गई कार्रवाई ने क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

खाना खाने गया था घर और गाड़ी गायब

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना 2 सितंबर की हैं । जब ट्रक चालक मोहम्मद रमीज आलम दोपहर में अपनी टाटा कंपनी की 14 चक्का गाड़ी (CG 13 AB 6214) को सीएमओ तिराहा पर मरम्मत के लिए खड़ा कर घर भोजन करने चला गया। शाम को लौटने पर ट्रक गायब मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कोतरारोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 367/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

मुठभेड़ की सूचना से मिली ट्रक, पकड़ाए एमपी के पांच आदमी

रायगढ़ पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई की। क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया गया और महज एक दिन बाद, 3 सितंबर की शाम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच 49 पर धनागर रोड के पास झाड़ियों में छिपाई गई ट्रक को बरामद कर लिया। मौके से मुख्य आरोपी आलोप सिंह (24 वर्ष, निवासी ग्राम मठखनिया, थाना मझौली, जिला सीधी, मध्य प्रदेश) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आलोप सिंह ने अपने साथियों अनुज सिंह (22 वर्ष), आनंद सिंह (19 वर्ष), संतोष बैगा (21 वर्ष) और बिमल बैगा (24 वर्ष) के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की।

पहले चलाता था ट्रक
पुलिस जांच में पता चला कि आलोप सिंह पूर्व में ट्रक चालक रह चुका है और सभी आरोपी घटना से एक दिन पहले ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे। उनका उद्देश्य ट्रक चोरी कर उसे बेचना था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026