छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: सोशल मीडिया पर चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड़ करने वाला आरोपी चक्रधरनगर से गिरफ्तार! NCRB दिल्ली से मिली थी टिप

  • सोशल मीडिया पर चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड़ करने वाला आरोपी चक्रधरनगर से गिरफ्तार…
  • एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त होने वाले सायबर टीप लाइन पर चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्रवाई….

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में रहने वाले राकेश शर्मा पिता दयानंद शर्मा उम्र 32 साल को सोशल मीडिया साइट पर चाईल्ड पोर्न अपलोड करने के अपराध में धारा 67 (B) IT Act के तहत पंजीबद्ध अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा लगातार सोशल साइट पर अश्लील विडियो शेयर करने वालों को चिन्हांकित कर वायरल किये गये मोबाइल धारकों पर संबंधित थानों के माध्यम से कार्रवाई कराया जा रहा है।

2 फरवरी को NCRB की सायबर टीप लाइन पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग से थाना प्रभारी चक्रधरनगर को मिली। टीपलाइन के अनुसार मोबाइल नंबर 706707XXXX के धारक राकेश शर्मा निवासी छोटे अतरमुडा रायगढ के द्वारा दिनांक 22 नवंबर 2021 को चाईल्ड पोर्न विडियो सोशल मिडिया में अपलोड किया गया था। जो धारा 67 (ख) आईटी एक्ट का अपराध घटित करना पाया गया है।

हिरासत में आरोपी

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के हमराह थाना प्रभारी चक्रधरनगर उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा एवं आरक्षक श्वेत बारीक द्वारा आरोपी राकेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपी से विडियो अपलोड में प्रयुक्त सैमसंग का टच स्क्रीन मोबाइल जप्त कर आरोपी को आईटी एक्ट के उपरोक्त अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026