छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में अदानी ग्रुप की पेड़ कटाई और बेटे की गिरफ्तारी पर बोले भूपेश: मालिक ‘अडानी’ की खिलाफत मोदी और शाह को बर्दाश्त नहीं..

रायपुर। 2019 से 2020 के बीच हुए कथित शराब घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल मीडिया पर खुलकर बात कर रहे हैं। गिरफ्तारी के दिन से ही वे कहते आ रहे हैं कि यह सब कुछ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अदानी के पेड़ कटाई के खिलाफ बोलने और सदन में यह मामला न उठे, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में महाजनेको कोयला खदान के लिए अदानी ग्रुप के द्वारा आदिवासी गांव और पेसा कानून के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सैकड़ो पेड़ों को काट दिया गया। जिसका विरोध करने पर भाजपा के पूर्व और वर्तमान कांग्रेस विधायक समेत  कई स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वह इस मामले में कंपनी पर फर्जी ग्राम सभा दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप लगा है। आदिवासी आरोप लगा रहे हैं कि उनके द्वारा इस तरह का कोई भी अनुमति ग्राम सभा के द्वारा नहीं दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने नई दिल्ली प्रवास पर उन्होंने मीडिया से कहा कि

10 मार्च को ED ने मेरे बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ रेड की थी। उसके बाद 18 जुलाई तक कोई भी नोटिस नहीं दिया गया, कोई पूछताछ नहीं हुई। 18 जुलाई को जब उसका जन्मदिन था और उसी दिन हम अडानी के द्वारा अवैध पेड़ कटाई का मुद्दा विधानसभा में उठाने वाले थे और स्थगन लाने वाले थे। सदन में इस बारे में कोई चर्चा ना हो, इसीलिए उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके साथ ही आज सोशल मीडिया X और मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा है कि

मोदी और साथ सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन उनके मालिक ‘अडानी’ का विरोध करें; यह बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह मेरे लड़के का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी ने उसे अपना दुश्मन बनाया उसे कोई नहीं जानता था। अब रातों रात पूरा देश जान गया।

इसी बीच भूपेश बघेल की ट्वीट के 2 घंटे बाद आज ED ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया। हालांकि ट्वीट नॉर्मल थी और इस बारे में सबको पता था। ED ने अपने ट्वीट में लिखा है कि

ईडी, रायपुर ने शराब घोटाला मामले (जो 2019 से 2022 के बीच हुआ) में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 18.07.2025 को चैतन्य बघेल, पुत्र श्री भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम) को गिरफ्तार किया है। उन्हें माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), रायपुर के समक्ष पेश किया गया और माननीय न्यायालय ने 5 दिनों के लिए यानी 22.07.2025 तक ईडी की हिरासत प्रदान की है।

सूत्र बताते है कि फिलहाल भूपेश बघेल अभी नई दिल्ली प्रवास पर हैं। जहां अपने बेटे की गिरफ्तारी और अडानी ग्रुप के पेड़ कटाई के खिलाफ कांग्रेस के बड़े नेताओं से रायशुमारी कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस आने वाले दिनों में हटाने के खिलाफ पूरे प्रदेश भर में हर जिले में एक वृहद आंदोलन कर सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026