छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी बाबू नेपाली गिरफ्तार..कोयला ट्रांसपोर्टिंग के प्रतिस्पर्धा को लेकर चाकूबाजी की घटना में अपने साथी चंदन सिंह राजपूत के साथ था शामिल

रायगढ़ : बीते कुछ दिनों में घरघोड़ा पुलिस ने कोल ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में प्रतिस्पर्धा को लेकर कुडमकेला में चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी थाना छाल क्षेत्र के आदतन बदमाश चंदन सिंह राजपूत को 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था ।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चंदन सिंह राजपूत के द्वारा उसके साथी बाबू नेपाली के 22 दिसंबर के सुबह कोल ट्रेडिंग, ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े अनुप अग्रवाल को माइंस एरिया में काम नहीं करने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हत्या की नियत से अनूप अग्रवाल पर वार किया।बीच-बचाव में अनुप अग्रवाल के हाथ, उंगलियों में चोंटे आई थी ।

घटना को लेकर 22 दिसंबर को ही अनुप अग्रवाल द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना घरघोड़ा में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 520/2022 IPC की धारा 294 ,506, 323, 34 के तहत आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर आहत अनुप अग्रवाल का प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट का पुनः क्यूरी कराए । प्राप्त क्यूरी रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा IPC की धारा 324, 307 जोड़ा गया और आरोपियों की सघन पतासाजी की गई । दोनों अपने ठिकानों से फरार थे, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिये दबाव बनाकर इलाके में दबिश दिया जा रहा था कि इसी बीच आरोपी चंदन सिंह राजपूत को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया ।

बताया जा रहा है की आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया। तथा आरोपी के पास मिले एक देशी कट्टा मय मैंगजीन में लगे 03 राउंड पर पृथक से एक अन्य आर्म्स एक्ट  का अपराध दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी चंदनसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया । 

मिली जानकारी के मुताबिक फरार आरोपी बाबू नेपाली की गिरफ्तारी के लिये घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे कर आरोपी पर दबाव बनाया जा रहा था । इसी क्रम में आज मुखबिर सूचना पर फरार आरोपी रियासत अली उर्फ बाबु नेपाली पिता स्व. लियाकत अली उम्र 40 वर्ष को उसके गांव में देखे जाने की सूचना पर हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया जिससे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर भी बारीकी से जांच किया जा रहा है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026