छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बीएस स्पंज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत: सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध कटाई का आरोप

रायगढ़। जिले के बड़गांव के ग्रामीणों ने बीएस स्पंज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कथित अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। ग्रामीणों ने कंपनी पर शासकीय राजस्व भूमि पर कब्जा करने, बिना विधिवत सीमांकन के बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने और पेड़ों की कटाई शुरू करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

160 एकड़ जमीन की खरीद और ग्रामसभा प्रस्ताव की अनदेखी का आरोप

कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपनी संचालक ने गांव में करीब 160 एकड़ जमीन ग्रामीणों से कथित तौर पर बहला-फुसलाकर और वास्तविक जानकारी दिए बिना खरीदी है। इस जमीन पर स्पंज प्लांट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जमीन के डायवर्सन की प्रक्रिया के दौरान भी तथ्यों को छिपाया गया था। इस मामले को लेकर 6 अक्टूबर 2025 को तहसीलदार तमनार और एसडीएम घरघोड़ा को लिखित शिकायत दी गई थी।

ग्रामीणों का दावा है कि 26 नवंबर 2025 को ग्रामसभा में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव में निर्णय लिया गया था कि ग्रामसभा और ग्राम पंचायत की पूर्व अनुमति के बिना कंपनी किसी भी प्रकार का काम शुरू नहीं करेगी। इस प्रस्ताव की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ कंपनी प्रबंधन को भी भेजी गई थी। इसके बावजूद कंपनी पर बिना विधिवत सीमांकन के बाउंड्री निर्माण और पेड़ों की कटाई कराने का आरोप है। ग्रामीणों ने 28 नवंबर 2025 को भी एसडीएम घरघोड़ा को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

खसरा नंबर 145 के पुनः सीमांकन और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने शासकीय राजस्व भूमि के खसरा नंबर 145 का राजस्व अभिलेखों के आधार पर दोबारा सीमांकन और जांच कराने की मांग रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में कंपनी का अवैध कब्जा प्रमाणित होता है, तो भूमि को कब्जामुक्त कराकर जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ग्रामसभा के प्रस्ताव का पालन सुनिश्चित कराने और पंचायत की मंजूरी के बिना काम रोकने का आग्रह किया गया है।

ग्रामीणों ने यह मांग भी रखी है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी ग्रामीण के खिलाफ बिना पर्याप्त जांच के कोई एकतरफा कार्रवाई न की जाए। गौरतलब है कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों पर कंपनी प्रबंधन या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भूपदेवपुर पुलिस ने भेजा जेल

लापता युवती को हसौद के झरप गांव से बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 जोड़ी।
अक्टूबर 12, 2026

त्योहारों पर सुरक्षा और लंबित अपराधों के निपटारे को लेकर एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

नवरात्रि और दशहरा पर देर रात तक पेट्रोलिंग, गरबा आयोजनों में सादी वर्दी में निगरानी और पुराने लंबित मामलों के निराकरण के लिए चलेगा दो माह का विशेष अभियान।
अक्टूबर 12, 2026

40 हाथियों के दल से बिछड़ी मादा शावक: वन विभाग ने किया अलर्ट! धरमजयगढ़ के छाल रेंज की घटना

रेंज कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखी गई नन्हीं शावक, वन अमला लगातार रख रहा है निगरानी और ग्रामीणों से हस्तक्षेप न करने की अपील की गई।
अक्टूबर 12, 2026

सूरजपुर डबल मर्डर: बेटे की लाश मिली सड़क किनारे, मां की लाश मिली बाथरूम में! प्रेम प्रसंग और 20 लाख के लेनदेन का एंगल

कार्मेल कॉन्वेंट के 12वीं के छात्र और उसकी शिक्षिका मां की हत्या की जांच में जुटी पुलिस, हिरासत में लिए गए संदेही से पूछताछ जारी
अक्टूबर 12, 2026

‘महानदी राखड़ कांड’ पार्ट-4: महानदी के पानी के बाद क्या अब विधायक भी झूठ बोल रही हैं? अडानी पावर की राख तले दबा पूरा सिस्टम!

सच दिखाने वाले पत्रकारों पर FIR की धमकियां; उधर 2-3 बार शिकायत के बाद भी कलेक्टर ने नहीं सुनी विधायक उत्तरी जांगड़े की गुहार! सवाल वही.. क्या नदी और जनप्रतिनिधि दोनों झूठे हैं और सिर्फ पर्यावरण विभाग की कागजी NOC सच्ची है?
अक्टूबर 11, 2026

रायगढ़ में 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति की गुहार पर पुलिस की कार्रवाई: बेटे को थाने में दी समझाइश और एसडीएम को भेजा प्रतिवेदन

माता-पिता और दिव्यांग बहन की उपेक्षा करने पर एसएसपी के निर्देश पर बेटे को थाने तलब किया गया, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत आगे का मामला दर्ज।
अक्टूबर 11, 2026

रायगढ़ में मतदाता सूची अपडेशन के लिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण: नए पंजीयन पर जोर

लैलूंगा और तमनार में बूथ लेवल अधिकारियों को सिखाए गए नाम जोड़ने और सत्यापन के नियम, 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी दे सकते हैं अग्रिम आवेदन
अक्टूबर 10, 2026

The Scam: कागजों पर रांची और मगर रायगढ़ में ही खप रहा राखड़! NTPC लारा के फ्लाई ऐश का गेम हुआ और बड़ा.. समझिए नया खेल..

डमी डंपिंग, फेंक जीपीएस, फेक फास्ट-टैग और डिजिटल हेराफेरी में बना रहे करोड़ों का मुनाफा!
अक्टूबर 10, 2026

पुसौर में कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश: चार आरोपी गिरफ्तार

इवनिंग वॉक के दौरान चाकू की नोक पर यूपीआई से कराई थी लूट, पुलिस ने ₹99,100 नकद, बाइक और चाकू किए बरामद।
अक्टूबर 10, 2026