छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: शराब भट्ठी के पास लूटपाट करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद

रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट कर नगदी और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एचएफ डिलक्स बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सब्जी बिक्री की रकम जमा करने जाते समय हुई थी लूट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोतमा (थाना पुसौर) निवासी गजानन प्रधान (32 वर्ष) ने 19 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। 15 सितंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BF 9616 से सब्जी बिक्री की रकम जमा करने हटरी चौक जा रहा था। रास्ते में वह बड़पारा शराब भट्ठी पर रुका, जहां दो अज्ञात युवकों ने उससे शराब के लिए 100 रुपये मांगे।

प्रार्थी द्वारा रुपये देने के बाद आरोपियों ने उससे शराब की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की और उसकी जेब में रखे 5,000 रुपये नगद व मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर पकड़े गए आरोपी

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और गवाहों के हुलिए के आधार पर सोनुमुड़ा देवारपारा निवासी संजय शर्मा उर्फ सोनू (30 वर्ष) और उसके भाई गणेश शर्मा (25 वर्ष) की पहचान की गई।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थी से शिनाख्त परेड कराई, जिसमें पीड़ित ने दोनों की पहचान कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि लूटी गई 5,000 रुपये की नगद रकम उन्होंने खाने-पीने में खर्च कर दी। आरोपी संजय शर्मा के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने करीब 60,000 रुपये कीमत की लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

एसएसपी ने कहा- गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि लूट, मारपीट और अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाए जाते रहेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ फाइल्स: जब अपनी ही रियासत में ‘बेघर’ हो गए गोंड राजा, बागी नेता के एक खत ने खोली सत्ता की पोल!

मुख्यमंत्री का पुराना 'सांसद बंगला' वित्त मंत्री को अलॉट, इधर एक अदद कमरे के लिए रायगढ़ पॉलिटिक्स के पावर हाउस की चौखट पर खड़ा आदिवासी स्वाभिमान! बागी रवि भगत के एक लेटर ने खोल दिया रायगढ़ भाजपा का सबसे बड़ा दर्द।
सितम्बर 22, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

रायगढ़ को 126.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की चार नई घोषणाएं

नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं का भूमिपूजन व लोकार्पण, संजय मार्केट और रामलीला मैदान के लिए भी मिली राशि
सितम्बर 21, 2026

छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानगर टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ ‘उड़ने वाली गिलहरी’: जानिए कैसे हवा में तैरता है यह जीव

उदंती सीतानगर टाइगर रिजर्व के बम्हनी झोला में कैमरे में कैद हुई इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरेल; जानिए इसके उड़ने का विज्ञान और जीवन चक्र।
सितम्बर 21, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

कोरोना ने छीनी नौकरी: एयर होस्टेस का सपना छोड़ हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर बनीं 25 वर्षीय नेहा ठाकुर

कोविड महामारी में एयर होस्टेस की नौकरी छूटने पर चुनी भारी वाहन चलाने की राह, सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख रहे सफर।
सितम्बर 21, 2026

संबलपुरी जंगल में जुआ फड़ पर चक्रधर नगर पुलिस का छापा: शहर के 6 लोग रंगे हाथ पकड़े गए

चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 8 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन और नकदी सहित 5 लाख रुपये का मशरूका जब्त।
सितम्बर 21, 2026

रायगढ़ में लिफ्ट मांगकर युवा ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला: लोहे के कड़े से सिर फोड़ा, कार में भी की तोड़फोड़

खरसिया बाईपास से सोनिया नगर जाने के बहाने कार में बैठे थे आरोपी, पुरानी रंजिश में वारदात के बाद कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
सितम्बर 21, 2026