छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भूपदेवपुर पुलिस ने भेजा जेल

रायगढ़। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से बरामद कर लिया है। इस मामले में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

लापता होने की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई थी जांच

रायगढ़ पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को एक महिला ने भूपदेवपुर थाने में अपनी 18 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 29 सितंबर की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सोए थे। देर रात करीब 12:30 बजे परिजनों ने देखा कि युवती अपने बिस्तर पर नहीं थी। परिजनों और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पूछताछ में सामने आया युवक का नाम, ग्राम झरप से युवती बरामद

विवेचना के दौरान पुलिस ने युवती के परिजनों और उसकी सहेलियों से पूछताछ की। इस दौरान जानकारी मिली कि युवती की बातचीत ग्राम नंदेली (थाना कोतरारोड़) निवासी 23 वर्षीय लाल कुमार विश्वकर्मा से थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हसौद क्षेत्र के ग्राम झरप में दबिश देकर युवती को सुरक्षित दस्तयाब किया।

कथन के बाद बढ़ी धारा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष युवती का बयान दर्ज कराया गया। युवती के कथन के आधार पर आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप सामने आया। इसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 69 जोड़ी गई और युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

पुलिस ने आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव और भूपदेवपुर थाने का स्टाफ शामिल रहा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

त्योहारों पर सुरक्षा और लंबित अपराधों के निपटारे को लेकर एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

नवरात्रि और दशहरा पर देर रात तक पेट्रोलिंग, गरबा आयोजनों में सादी वर्दी में निगरानी और पुराने लंबित मामलों के निराकरण के लिए चलेगा दो माह का विशेष अभियान।
अक्टूबर 12, 2026

40 हाथियों के दल से बिछड़ी मादा शावक: वन विभाग ने किया अलर्ट! धरमजयगढ़ के छाल रेंज की घटना

रेंज कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखी गई नन्हीं शावक, वन अमला लगातार रख रहा है निगरानी और ग्रामीणों से हस्तक्षेप न करने की अपील की गई।
अक्टूबर 12, 2026

सूरजपुर डबल मर्डर: बेटे की लाश मिली सड़क किनारे, मां की लाश मिली बाथरूम में! प्रेम प्रसंग और 20 लाख के लेनदेन का एंगल

कार्मेल कॉन्वेंट के 12वीं के छात्र और उसकी शिक्षिका मां की हत्या की जांच में जुटी पुलिस, हिरासत में लिए गए संदेही से पूछताछ जारी
अक्टूबर 12, 2026

‘महानदी राखड़ कांड’ पार्ट-4: महानदी के पानी के बाद क्या अब विधायक भी झूठ बोल रही हैं? अडानी पावर की राख तले दबा पूरा सिस्टम!

सच दिखाने वाले पत्रकारों पर FIR की धमकियां; उधर 2-3 बार शिकायत के बाद भी कलेक्टर ने नहीं सुनी विधायक उत्तरी जांगड़े की गुहार! सवाल वही.. क्या नदी और जनप्रतिनिधि दोनों झूठे हैं और सिर्फ पर्यावरण विभाग की कागजी NOC सच्ची है?
अक्टूबर 11, 2026

रायगढ़ में 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति की गुहार पर पुलिस की कार्रवाई: बेटे को थाने में दी समझाइश और एसडीएम को भेजा प्रतिवेदन

माता-पिता और दिव्यांग बहन की उपेक्षा करने पर एसएसपी के निर्देश पर बेटे को थाने तलब किया गया, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत आगे का मामला दर्ज।
अक्टूबर 11, 2026

रायगढ़ में मतदाता सूची अपडेशन के लिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण: नए पंजीयन पर जोर

लैलूंगा और तमनार में बूथ लेवल अधिकारियों को सिखाए गए नाम जोड़ने और सत्यापन के नियम, 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी दे सकते हैं अग्रिम आवेदन
अक्टूबर 10, 2026

The Scam: कागजों पर रांची और मगर रायगढ़ में ही खप रहा राखड़! NTPC लारा के फ्लाई ऐश का गेम हुआ और बड़ा.. समझिए नया खेल..

डमी डंपिंग, फेंक जीपीएस, फेक फास्ट-टैग और डिजिटल हेराफेरी में बना रहे करोड़ों का मुनाफा!
अक्टूबर 10, 2026

पुसौर में कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश: चार आरोपी गिरफ्तार

इवनिंग वॉक के दौरान चाकू की नोक पर यूपीआई से कराई थी लूट, पुलिस ने ₹99,100 नकद, बाइक और चाकू किए बरामद।
अक्टूबर 10, 2026

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या और शनि अमावस्या का महासंयोग: 10 अक्टूबर को होगा पितृ पक्ष का समापन

शनिवार को पड़ने से बढ़ा धार्मिक महत्व, अज्ञात तिथि वाले पूर्वजों के तर्पण और शनिदेव की उपासना के लिए बन रहा विशेष योग
अक्टूबर 10, 2026