छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: एफएसटी-जीएसटी टीम की बड़ी कार्यवाही, अपंजीकृत गोदाम से बरामद किया भारी मात्रा में साड़ी, कंबल व अन्य सामग्री, कार्यवाही जारी

रायगढ। / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले में निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन व व्यय निगरानी के संबंध में गठित टीमों को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हुए है।

अपंजीकृत गोदाम से बरामद

इसी क्रम में निर्वाचन में निगरानी के लिए गठित प्लाईंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) ने आज सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट के नेतृत्व में स्टेट जीएसटी टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्यवाही करते हुए रायगढ़ के एक अपंजीकृत गोदाम से भारी मात्रा में कंबल, साड़ी तथा अन्य गारमेन्ट सामग्री बरामद कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।

अपंजीकृत गोदाम से बरामद

सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जूटमिल इलाके में छातामुड़ा चौक से पहले कृष्णा साल्वेंट नामक संस्थान के एक अपंजीकृत गोदाम पर आज छापा मारा गया। जहां बड़ी मात्रा में साड़ी, कंबल तथा अन्य कपड़े व गारमेन्ट आयटम स्टोर करके रखे गये थे।

अपंजीकृत गोदाम से बरामद

इस संबंध में संस्थान के मालिक को बुलाकर पूछताछ की गई, तो उनके द्वारा गोदाम में रखे गये सामान के संबंध में किसी भी प्रकार की पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है। इस संबंध में आगे टीम की विधिवत कार्यवाही जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026