छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ BJP का बदलता दौर: ‘आयातित’ नेताओं को तवज्जो, चौथी पंक्ति में सिमटे पुराने दिग्गज; क्या खत्म हो रहा रोशन-विजय युग?

रायगढ़ (RIG24)। “ये नया हिंदुस्तान है…” फिल्म का यह चर्चित डायलॉग इन दिनों रायगढ़ जिले में सत्ताधारी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार और ‘साएं-साएं’ वाले सुशासन के दावों के बीच, जिले में पार्टी संगठन तेजी से एक ‘नई भाजपा’ गढ़ने में लगा हुआ है। राजनीति के इस नए दौर में बदलाव और ताकत का इस्तेमाल कर चेहरे और मोहरे बदले जा रहे हैं, जहां दल-बदल कर आए (आयातित) नेताओं का कद बढ़ रहा है और दशकों तक संघर्ष करने वाले दिग्गज नेपथ्य में धकेले जा रहे हैं।

​मंच की तस्वीरों ने बयां की अंदरूनी राजनीति

भूपेश सरकार को पटखनी देकर लौटी भाजपा ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है। निगम-मंडलों में कुर्सियां भले ही अभी पूरी तरह नहीं भरी जा सकी हैं और निकायों में एल्डरमैन के पद खाली पड़े हों, लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में ‘पावर डायनामिक्स’ (सत्ता समीकरण) पूरी तरह बदल चुके हैं।

इन दिनों पार्टी पीएम मोदी के 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल का जश्न मना रही है, तो वहीं राज्य सरकार सिस्टम के जरिए ‘सुशासन तिहार’ मना रही है। इन बड़े कार्यक्रमों और बैनर-पोस्टरों की तस्वीरें एक नई राजनीतिक कहानी कह रही हैं। हाल ही के आयोजनों में यह साफ देखा गया कि पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक विजय अग्रवाल जैसे दिग्गज चौथी पंक्ति में बैठे नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस से भाजपा में आए और कुछ ही सालों से भगवा लहराने वाले ‘आयातित नेता’ पहली और दूसरी, पंक्ति में मंच की शोभा बढ़ाते दिखे।

कार्यक्रमों में पीछे की कतार में धकेले जा रहे हैं बरसों तक पार्टी का झंडा उठाने वाले पूर्व विधायक (लाल घेरे में)

​राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि इसे नई भाजपा का उदय कहें या फिर पुराने और बड़े नेताओं को अघोषित रूप से ‘मार्गदर्शक मंडल’ में बैठाने का रिवाज?

​क्या हो रहा है विजय-रोशन गुट का अंत?

90 के दशक के बाद रायगढ़ में जनसंघ और फिर भाजपा की जड़ें मजबूत करने में स्व. रोशन अग्रवाल और विजय अग्रवाल की राजनीतिक जुगलबंदी और संघर्ष को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विपक्ष में रहते हुए जिस जोड़ी ने जिले में भगवा परचम लहराया था, आज सत्ता के दौर में वही पुराने गुट और उसके समर्थक हाशिए पर जाते दिख रहे हैं।

​ऐसा प्रतीत होता है कि ‘गुजरात फॉर्मूले’ की तर्ज पर रायगढ़ में संगठन को पूरी तरह से रीबूट (Reboot) किया जा रहा है। पार्टी अब पुराने दिग्गजों की जगह नए चेहरों और आयातित मोहरों पर बड़ा दांव लगा रही है। साय कैबिनेट में भविष्य में क्या बदलाव होंगे, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन जिले में भाजपा ने 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी ‘नई टीम’ और कैंपेनिंग की रूपरेखा अभी से सेट करनी शुरू कर दी है।

​बदलाव के इस दौर में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आयातित नेताओं के सहारे तैयार हो रही इस ‘नई भाजपा’ को पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का कितना जमीनी साथ मिल पाता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026