छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ ब्रेकिंग : अपेक्स बैंक की एलाट भूमि पर अवैध कब्जा के विरोध पर : एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अपेक्स बैंक की एलाट भूमि पर अवैध कब्जा करने के विरोध पर एवं शासकीय भूमि को तत्काल खाली कराने के विषय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की खबर सामने आ रही है। यह धरना प्रदर्शन में खरसिया के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। यह धरना खरसिया के तहसील कार्यालय के सामने 26 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया में किसानों का बैंक अपेक्स बैंक की राज्य सरकार द्वारा की गई शासकीय अलॉट भूमि एमजी कॉलेज आदिवासी छात्रावास के बगल मे अवैध रूप से की गई कब्जे की जमीन पर शिकायत दर्ज करने के बाद भी शासन द्वारा बेजा कब्जा हटाने की कार्यवाही नही की गई है। कब्जाधारी ने पूर्ण रूप से एक दिन मे अपने आदमी लगा कर उक्त शासकीय भूमि पर पूरे रूप से कब्जा कर लिया है।

बताया जा रहा है कि शासकीय भूमि को 152 प्रतिशत की दर से अपने नाम पर किए जाने का षडयंत्र रचा जा रहा है, जो की खरसिया छेत्र के हजारों किसानों के साथ बड़ा धोखा है। उक्त भूमाफिया बेजाकब्जा धारी से शासकीय जमीन को खरसिया छेत्र के किसानों की हित के लिऐ अपेक्स बैंक हेतु उक्त शासकीय भूमि को तत्काल खाली कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी कल खरसिया तहसील आफिस के सामने जिला प्रशासन को गहरी नींद से जगाने के लिऐ किसान हित में नगाड़ा बजाकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है।

अपेक्स बैंक की एलाट भूमि पर अवैध कब्जा के विरोध पर 26-12-2022 को दोपहर 12:30 बजे खरसिया के तहसील कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026