छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ ब्रेकिंग: रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग पर लोगों ने किया चक्का जाम! घटिया सड़क, धूल और कछुआ चाल से बन रही सड़क के खिलाफ गेरवानी वालो का फूटा गुस्सा..

रायगढ़। खराब और घटिया सड़कों के लिए देशभर में प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। घटिया सड़क को लेकर रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग पर स्थित गेरवानी के लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। घटिया सड़क और उड़ रहे धूल के कारण इस बार स्थानीय काफी आक्रोश में है। सड़क जाम होने से दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है।

जाम से लगी वाहनों की कतार

ठेकेदार की मान मनोबल बेकार हो चुकी है। रायगढ़ से तहसीलदार निकल चुके हैं। आपको बता दें कि ग्रामीणों ने इसके लिए 2 दिन पहले ही सरकार को ज्ञापन दिया था जिसमें स्पष्ट था अगर काम में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा मगर हमेशा की तरह इसे सीरियसली नहीं लिया गया। जिसका अंजाम आज चक्का जाम के रूप में देखने को मिल रहा है।

चक्का जाम और आंदोलन

सड़क के मामले में कांग्रेस भाजपा सब फ़ैल

सालों से इस खराब सड़क के लिए कई बार चक्का जाम और आंदोलन हो चुके हैं। भाजपा ने लैलूंगा से रायगढ़ तक पदयात्रा निकाली थी लेकिन यह पदयात्रा पब्लिसिटी स्टंट बन कर ही रह गई। इसके बाद से इस सड़क की कोई सुध नहीं ली गई। कांग्रेस द्वारा बरसात का बहाना किया गया। उसके बाद कांग्रेस द्वारा सड़क बनाने का ऐलान करके जमकर ढिंढोरा पीटा गया। मगर जमीन काम शुरू नहीं हुआ था। ग्रामीणों के द्वारा फिर से हल्ला बोल करने पर आनन फानन में इस सड़क का काम शुरू हुआ, मगर इतनी धीमी गति से हो रहा है कि अब वहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सड़क बनाने के लिए जर्जर हुए सड़क के बचे खुचे टुकड़ों को महीनों पहले उखाड़ दिया गया है। इस पर सोने पर सुहागा… एक तो काम धीमी गति से हो रहा है,दूसरी तरफ भारी वाहनों का आना-जाना बदस्तूर जारी है। आलम यह है कि इस सड़क पर गाड़ी चलाते समय धूल के कारण सामने धुंधला दिखाई देता है। धूल के कारण लोगों में को एलर्जी बढ़ रही है।

चक्काजाम और आंदोलन

काम के नाम पर बस फोटोबाजी

इस सड़क के काम के लिए प्रशासन की तरफ से आए दिन प्रेस विज्ञप्ति आती रहती हैं। भूतपूर्व कलेक्टर रानू साहू के द्वारा भी इस सड़क निर्माण का जायजा लिया गया था। ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए गए थे। मगर काम फिर से धीरे हो गया। अब तो कभी चलता है कभी बंद रहता है। गर्मी शुरू हो गई है। ऐसे में यह सड़क ओ सिस्टम यहां के और आने जाने वाले लोगों को धूल, दुर्घटना बीमारी परेशानी ही दे रही है।

सड़क की दूसरी ओर जाम के कारण फसी गाड़ियां

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026