छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायपुर में डकैती, रायगढ़ में IPL सट्टा! छाल पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात मुजरिम चंद्रभूषण, सट्टा खेलने वाला भी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस को एक बड़ी और चौंकाने वाली कामयाबी हाथ लगी है। छाल थाना पुलिस ने ऑनलाइन IPL क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए एक ऐसे कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में दुष्कर्म और रायपुर में हुई एक बड़ी डकैती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले इस वांटेड मुजरिम के साथ-साथ दांव लगाने वाले एक अन्य युवक को भी रंगे हाथ दबोचा है।

​हाइलाइट्स

  • छाल क्षेत्र के कुरकुट नदी पुल के पास चल रहा था ऑनलाइन IPL क्रिकेट सट्टे का अवैध खेल
  • पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस मैच में बॉल-टू-बॉल सट्टा खिलाते कुख्यात चंद्रभूषण डनसेना गिरफ्तार
  • आरोपी चंद्रभूषण है दुष्कर्म और रायपुर के पंडरी में हुई डकैती मामले का फरार वांटेड मुजरिम
  • ऑनलाइन दांव लगाने वाला युवक रूपधर पटेल भी गिरफ्तार, फोन-पे और व्हाट्सएप चैट से खुला राज
  • पुलिस ने ओप्पो और रियलमी मोबाइल सहित 82 हजार रुपये का माल किया जब्त, दोनों भेजे गए जेल

​दुष्कर्म और डकैती का वांटेड है सटोरिया चंद्रभूषण

​पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सट्टा खिलाते पकड़ा गया आरोपी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु (28 वर्ष, निवासी बरभौना) कोई मामूली सटोरिया नहीं है। वह एक गंभीर आपराधिक बैकग्राउंड वाला कुख्यात मुजरिम है।

​मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की ही एक युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल भी गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद इस आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस डकैती के बाद से ही वह फरार था और पुलिस से बचने के लिए ओडिशा, रायपुर और रायगढ़ के बीच लुक-छिप कर अपना ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क चला रहा था।

​कुरकुट पुल के पास बिछा रखा था सट्टे का जाल

​मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने के बाद छाल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुरकुट नदी पुल के पास घेराबंदी की। वहां आरोपी चंद्रभूषण डनसेना अपने मोबाइल पर पंजाब किंग्स इलेवन (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच चल रहे IPL मैच पर बॉल-टू-बॉल सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर ऑनलाइन लेन-देन, हार-जीत के दांव और क्रिकेट सट्टे से जुड़े कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले।

​फोन-पे ट्रांजेक्शन से पकड़ाया दांव लगाने वाला

​इस कार्रवाई के दौरान सट्टा खेलने वाला एक युवक रूपधर पटेल (22 वर्ष, निवासी बरभौना) भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच में पता चला कि रूपधर ने आरोपी चंद्रभूषण को फोन-पे (PhonePe) के जरिए 1500 रुपये ट्रांसफर कर मैच पर दांव लगाया था। पुलिस ने रूपधर के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट और भुगतान के साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।

​82 हजार का माल जब्त, भेजे गए जेल

​छाल पुलिस ने आरोपी चंद्रभूषण और रूपधर के पास से एक ओप्पो रेनो 15 प्रो 5G (कीमत 68,000), एक रियलमी C-25S (कीमत 12,000) और 2,230 रुपये नकद सहित कुल 82,000 रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026