छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर ने करवाई 104 स्कूल वैन और बसो की जाँच! 16 गाड़ियों की जब्ती! चालको और मालिकों को भी नोटिस जारी कर मांगा जवाब

  • कलेक्टर गोयल के निर्देश पर स्कूली बच्चों के परिवहन में प्रयुक्त 104 वाहनों की हुई जांच
  • 16 वाहनों को किया गया जप्त, कमियों को दूर करने वाहन स्वामियों, स्कूल प्रबंधकों को जारी किया गया नोटिस

रायगढ़ . कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त द्वारा स्कूली बच्चों के परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहनों से संबंधित मामलों को संज्ञान में लेते हुए ऐसे वाहनों की जाँच की गई। इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने संत टेरेसा स्कूल, संत जेवियर स्कूल, सेंट्रल स्कूल, कार्मेल स्कूल, डीपीएस स्कूल, दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल, डीपीएस किड्स स्कूल, इत्यादि स्कूल में प्रयुक्त 104 स्कूल बस, वैन का निरीक्षण किया।

104 स्कूल वैन और बसो की जाँच

वाहनों का टैक्स भुगतान, फिटनेस नहीं होने संबंधी कमियां पायी गई। जिस पर 16 वाहनों को जप्त करते हुए कमियों को दूर करने हेतु वाहन स्वामियों, स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया।

वैन चालको, वैन वाहन स्वामियों को भी नोटिस जारी

साथ ही कई स्कूल में बच्चो को लाने वापस छोडऩे हेतु प्रयुक्त वैन के कैटेगरी परिवर्तित कर शिक्षण संस्थान के वाहन के रुप में पंजीकृत करने हेतु सभी वैन चालको, वैन वाहन स्वामियों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026