छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल का राजस्व अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश ! अपने काम में लायें तेजी.. लॉ एण्ड ऑर्डर बनाये रखने सूचना तंत्र को मजबूत रखे..

  • रोस्टर बनाकर नक्शा बटांकन के काम में लायें तेजी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
  • जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर बनाये रखने सूचना तंत्र को मजबूत रखे अधिकारी, अभिलेख शुद्धता के कार्य में भी लाए तेजी
  • कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश

रायगढ़। प्रत्येक पटवारी हल्के के लिए सप्ताहवार रोस्टर तैयार कर नक्शा बटांकन के कार्य में तेजी लायें। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी राजस्व अधिकारियों को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करनी है। उक्त बातें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व न्यायालयों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी दिखनी चाहिए। राजस्व न्यायालयों में आने वाले प्रकरणों को अनिवार्य रूप से ऑनलाईन दर्ज कर समय-सीमा में उसे निराकृत करना संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अभिलेख शुद्धता का कार्य भी प्राथमिकता से पूर्ण करें। उन्होंने भुईयां सॉफ्टवेयर में खसरों के डिजीटल हस्ताक्षर युक्त अपडेशन का कार्य 31 दिसम्बर तक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर गोयल ने बैठक में नक्शा-बटांकन के साथ ई-कोर्ट, नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, डिजीटल हस्ताक्षर, आधार प्रविष्टि व अभिलेख शुद्धता के कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर डी.आर.रात्रे, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रोहित सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख शिव कुमार पटेल सहित अन्य सभी राजस्व अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

लॉ एण्ड ऑर्डर बनाये रखने सूचना तंत्र को मजबूत रखें अधिकारी

कलेक्टर ने जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर व्यवस्था दुरूस्त रखने को लेकर भी अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपना सूचना तंत्र मजबूत रखने के लिए कहा जिससे किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित व लॉ एण्ड ऑर्डर को प्रभावित करने की संभावना वाले घटनाओं को विशेष रूप से नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करने व वहां तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। छेडख़ानी व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए रोकथाम के लिए कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

प्रति सप्ताह धान खरीदी का भौतिक सत्यापन करें अपडेट, केन्द्रों में सुरक्षा की हो पर्याप्त व्यवस्था

कलेक्टर ने बैठक में जिले में चल रही धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने प्रति सप्ताह धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर उसकी जानकारी एप में ऑनलाईन अपडेट करने के निर्देश दिए। हाल के दिनों में हो रही बारिश के मद्देनजर जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल, डनेज, पानी निकासी की व्यवस्था के साथ अन्य सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ जिले में अवैध धान के आवक की रोकथाम के लिए बनाये गये चेक पोस्ट में कड़ी निगरानी रखे जाने हेतु उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026